कांग्रेस विधायक आरवी देशपांडे (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'चिंता मत करो तुम्हारी डिलीवरी करा देंगे', कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल; महिला पत्रकार को बेहूदा जवाब

Congress MLA RV Deshpande: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक आरवी देशपांडे ने एक महिला पत्रकार को बहुत ही असंवेदनशील जवाब दिया है। जिसको लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। BJP ने विधायक से माफी की मांग की है।

सौरभ शर्मा

Congress MLA Insensitive Remark: कर्नाटक के एक वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अपने एक बयान को लेकर बुरी तरह विवादों में घिर गए हैं। जब एक महिला पत्रकार ने इलाके में अस्पताल की कमी का मुद्दा उठाया तो विधायक ने जवाब में पत्रकार की डिलीवरी को लेकर एक असंवेदनशील टिप्पणी कर दी। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में आलोचनाओं का बाजार खूब गरम हो गया और पत्रकार वर्ग में भारी रोष है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे कांग्रेस की 'ओछी मानसिकता' बताते हुए विधायक से माफी की मांग की है।

यह पूरा मामला कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के हलियाल का है, जहां कांग्रेस विधायक आरवी देशपांडे से महिला पत्रकार राधा हिरेगौडार ने एक जरूरी सवाल पूछा था। पत्रकार ने विधायक से जानना चाहा कि जोएडा तालुक में अस्पताल कब तक बनकर तैयार होगा, क्योंकि इसकी कमी के कारण स्थानीय लोगों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह एक ऐसा सवाल था जो सीधे तौर पर जनता के स्वास्थ्य और सुविधाओं से जुड़ा हुआ था।

"चिंता मत करो, तुम्हारी हलियाल में करा देंगे"

जनता की इस गंभीर समस्या पर विधायक आरवी देशपांडे का जवाब बेहद हैरान करने वाला और असंवेदनशील था। उन्होंने मुस्कुराते हुए पत्रकार से कहा, "चिंता मत करो तुम्हारी हलियाल में करा देंगे।" इस अप्रत्याशित जवाब से चौंकी पत्रकार ने जब पूछा, "क्या सर?", तो विधायक ने अपनी बात दोहराते हुए कहा, "जब तुम्हारी डिलीवरी का समय आएगा, तो हम करा देंगे।" इस पर पत्रकार ने दृढ़ता से जवाब दिया कि यह उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों की जरूरत है और विधायक को अपने कार्यकाल में अस्पताल बनवा देना चाहिए।

पत्रकार ने की माफी की मांग, बीजेपी हमलावर

इस घटना के बाद महिला पत्रकार राधा हिरेगौडार ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि वह विधायक के इस बेतुके बयान से वे हैरान हैं। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें कभी भी इस तरह की बात करते नहीं सुना। मैंने और मेरे चैनल ने उनसे माफी मांगने के लिए कहा है, लेकिन अब तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।" वहीं, इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने देशपांडे के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति सोच और 'ओछी मानसिकता' का प्रतीक बताया है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन