कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पीएम मोदी (सौजन्य सोशल मीडिया) 
देश

'वोट चोरी' की सरकार...छीन रही अधिकार! राहुल का PM पर प्रहार, बोले-अंधेरे में धकेल रहे युवा भविष्य

Rahul Gandhi: बेरोजगारी और 'वोट चोरी' को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि बेरोज़गारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है।

पूजा सिंह

Rahul Gandhi Targeted The BJP: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक के बाद एक बड़े हमले केंद्र सरकार पर कर रहे हैं। मंगलवार को भी राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए 'वोट चोरी' और बेरोजगारी को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहुंल गांधी ने कहा कि, भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है।

मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांध ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा,  'भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है। जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य होता है युवाओं को रोजगार और अवसर देना। लेकिन बीजेपी चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती वो वोट चोरी और संस्थाओं को कैद कर के सत्ता में बने रहते हैं।'

बेरोजगारी को लेकर राहुल ने साधा निशाना

आगे राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर लिखा कि, 'इसीलिए बेरोज़गारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। इसीलिए नौकरियां घट रही हैं, भर्ती प्रक्रियाएं ध्वस्त हो गई हैं और युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेला जा रहा है। इसीलिए हर परीक्षा पेपर लीक और हर भर्ती भ्रष्टाचार की कहानियों से जुड़ी रहती है।'

PM मोदी पर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, 'देश का युवा मेहनत करता है, सपने देखता है और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करता है। लेकिन पीएम मोदी सिर्फ अपनी PR, सेलिब्रिटीज़ से अपना गुणगान करवाने और अरबपतियों के मुनाफे में व्यस्त हैं। युवाओं की उम्मीदों को तोड़ना और उन्हें हताश करना इस सरकार की पहचान बन चुकी है।

युवाओं के नाम राहुल ने दिया संदेश

आगे युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, अब हालात बदल रहे हैं। भारत का युवा समझ चुका है कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है।क्योंकि जब तक चुनाव चोरी होते रहेंगे, तब तक बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे। अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे, न वोट की चोरी। भारत को बेरोज़गारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है। पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें एक तरफ नौकरी की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज के दृश्य हैं, जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी को पौधारोपण करते, मोर को दाना खिलाते और योग करते दिखाया गया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा