राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो सोर्सृ- सोशल मीडिया) 
देश

महाराष्ट्र चुनावः कांग्रेस ने 48 प्रत्याशियों का किया ऐलान, लिस्ट में नाना पटोले और पृथ्वीराज चव्हाण का भी नाम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 48 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले और पृथ्वीराज चव्हाण का भी नाम शामिल है।

Saurabh Pal

मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 48 प्रत्याशियों के नाम है। लिस्ट में वरिष्ठ नेता नाना पटोले और पृथ्वीराज चव्हाण का नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस ने पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण को कराड साउथ सीट से टिकट दिया है, जबकि पूर्व ऊर्जा मंत्री नितिन राउत को फिर से नागपुर नॉर्थ सीट से मैदान में उतारा है।

इनके अलावा बड़े नामों की बात करें तो अमित विलासराव को लातूर सिटी, संगमनेर सीट से विजय बालासाहब थोराट को टिकट मिला है। वहीं नागपुर की बात करें तो नागपुर दक्षण पश्चिम से प्रफुल्ल विनोद राव, नागपुर सेंट्रल से बंटी बाबा शेलके, नागपुर वेस्ट से विकास ठाकरे और नागपुर उत्तर से नितिन काशीनाथ राउत को टिकट मिला है।

किस सीट से किसे मिली टिकट?

शहाड़ा सीट से राजेंद्र कुमार गावित को, नंदुरबार सीट से किरन तड़ावी को, नवापुरा से कृष्णकुमार नाईक, सकड़ी से प्रवीण चौरे, धुले रूरल से कुणाल पाटिल, रावेर सीट से धनंजय चौधरी, मल्कापुर से राजेश इकाड़े, चिखली से राहुल बौंदरे, रिसोड़ से अमित जनक, धमनगांव रेलवे सीट से वीरेंद्र जगताप, अमरावती से सुनील देशमुख, अचलपुर से अनिरुद्ध देशमुख, देवली से रंजीत कांबले, सकोली से नानाभाऊ पटोले, गोंदिया से गोपालदास अग्रवाल, रजूरा से सुभाष धोते, ब्रह्मपुरी से विजय वडेट्टीवार, चिमूर से सतीश वारजुकर, हड़गांव से माधवराव पाटिल और भोकर सीट से तिरुपति कोंडेकर को टिकट मिला है।

वहीं नायगांव से मिनल पाटिल, पथरी से सुरेश वरपुडकर, फुलांबरी से विलास केशवराव, मीरा भयंदर से सैयद मुजफ्फर हुसैन, मलाड वेस्ट से असलम शेख, चांदीवली से मो. आरिफ खान, धारावी से डॉ. ज्योति गायकवाड़, मुंबादेवी से आमिन पटेल, पुरंदर से संजय जगताप, भोर से संग्राम थोप्टे, किस्बा पेठ से रविंद्र हेमराज, संगामनेर से विजय थोराट, शिरडी से प्रभावती घोगड़े, लातूर रूरल से धीरज देशमुख, लातूर सिटी से अमित देशमुख, अक्कालकोट से सिद्धाराम म्हात्रे, कोल्हापुर साउथ से रितुराज पाटिल, कारवीर से राहुल पाटिल को टिकट मिला है।

महाविकास अघाड़ी में 85 का फार्मूला

बता दें कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना उद्धव और एनसीपी शरद तीन बड़े दल हैं। तीनों दलों को 85-85 सीटें मिली है। अभी 17 सीटों पर बातचीत चल रही है। इस गठबंधन में कुछ छोटे दल हैं जिनमें इन 17 सीटों को बांटा जाएगा।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान