कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

कोविड वैक्सीन की वजह से आ रहे हार्ट अटैक? ICMR की स्टडी रिपोर्ट ने बताई सच्चाई

देश में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों के ICMR की एक स्टडी रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें इन मामलों के पीछे कोविड वैक्सीन की आशंका को खारिज किया गया है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: देश में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच कुछ लोगों ने आशंका जताई कि यह मामले कोरोना वैक्सीन की वजह से बढ़ रहे हैं। लेकिन इसके पीछे की असलियत क्या है? क्या वाकई कोविड-19 वैक्सीन की वजह से ऐसा हो रहा है? इन सवालों के जवाब अब ICMR की स्टडी रिपोर्ट ने दे दिए हैं।

आईसीएमआर यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और एम्स द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि कोविड-19 के बाद वयस्कों की अचानक मौत का कोरोना वैक्सीन से कोई संबंध नहीं है। ICMR की इस स्टडी रिपोर्ट ने तमाम आशंकाओं को खत्म कर दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि युवाओं में हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन के बीच कोई संबंध नहीं है। मंत्रालय का कहना है कि आईसीएमआर द्वारा किए गए अध्ययनों में कोरोना वैक्सीन और हार्ट अटैक के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है।

जानिए कब की गई स्टडी?

यह अध्ययन मई से अगस्त 2023 के बीच देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 47 अस्पतालों में किया गया था। यह अध्ययन ऐसे लोगों पर किया गया जो पूरी तरह स्वस्थ थे लेकिन अक्टूबर 2021 से मार्च 2023 के बीच उनकी अचानक मौत हो गई। अध्ययन से पता चला कि कोरोना वैक्सीन की वजह से युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा नहीं बढ़ा है। युवाओं की अचानक मौत से इसका कोई संबंध नहीं है।

यह अध्ययन ऐसे समय में सामने आया है जब देशभर में युवाओं में हार्ट अटैक से मौत के मामले बढ़े हैं। आईसीएमआर और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल इन अचानक मौतों के पीछे के कारण को समझने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस अध्ययन में अचानक मौतों का मुख्य कारण जीवनशैली और पिछली स्थितियों को माना गया है।

सिद्धारमैया ने जताई थी आशंका

कर्नाटक के हासन में दिल के दौरे से तकरीबन 20 लोगों की मौत हो गई। हालिया मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को आशंका जताते हुए कहा कि कोविड टीकों को जल्दबाजी में मंजूरी देना और लोगों का टीकाकरण करना भी इन मौतों का एक कारण हो सकता है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव