CM Yogi And Pm Modi Meeting: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को 7 लोककल्याण मार्ग पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने करीब सवा घंटे तक चर्चाएं की। हालांकि उनकी यह मुलाकात के पीछे क्या कारण थे इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन यह मीटिंग ऐसे समय में बहुत ही महत्वपुर्ण मानी जा रही है जब राज्यसभा चुनाव की 10 सीटों पर यूपी में चुनाव होना है।
बता दें कि राज्यसभा चुनाव के अलावा विधान परिषद की भी 11 सीटों पर चुनाव होने वाला है। माना जा रहा है कि विधायकों की संख्या के अनुसार भाजपा 8 राज्यसभा सांसद भेज सकती है और इतने ही विधान परिषद सदस्य भी जिताने की तैयारी में है। ऐसे में उनकी इस मीटिंग को लेकर यह चर्चा हो रही है कि शायद नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की इस मीटिंग में उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चाएं हुई होंगी।
ज्ञात हो कि यूपी की जिन 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने है उनमें भाजपा के ही 8 सांसद थे। जिनमें हरदीप सिंह पुरी, डॉ. दिनेश शर्मा, अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, नीरज शेखर, सीमा द्विवेदी और गीता शाक्य के नाम शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि हरदीप सिंह पुरी को फिर से चांस मिल सकता है। डॉ. दिनेश शर्मा अब राज्यपाल का कार्यभार संभाल रहे है इसलिए उनकी जगह किसी और को मौका दिया जाएगा। हालांकि भाजपा की नीति ऐसी है कि किसी का भी नाम तय करना मुश्किल है बस अंदाजा ही लगाया जा सकता है। फिलहाल चर्चा यह भी है कि महासचिव हरीश द्विवेदी और स्मृति ईरानी को यूपी से राज्यसभा भेजा जा सकता है।
अपने बेवाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध स्मृति ईरानी एक वाकपटु नेता हैं। स्मृति सीधे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखे हमले के लिए जानी जाती है। इसलिए इनकी सक्रीयता चुनाव में बढ़ाई जा सकती है। चर्चा है कि 8 में से करीब 4 सीटों पर नए कैंडिडेट को मौका दिया जा सकता है।
इसके अलावा विधान परिषद को लेकर भी चर्चा हुई हो क्योंकि यूपी में कुछ महीने बाद ही चुनाव होने वालें है ऐसे में भाजपा नहीं चाहेगी कि वह विधान परिषद और राज्यसभा में 16 नेताओं को भेजने का मौका खो दे। भाजपा हमेशा उम्मीदवारों के चुनाव के लिए जातीय, सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्याम में रखती है। इसलिए इस बार भी यहीं परपंरा बरकरार रखते हुए इन सीटों को भर सकती है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों पर 16 अक्तूबर को मतदान होना है। 16 अक्तूबर को ही रिजल्ट भी आ जाएगा। इसके अलावा विधान परिषद की सीटों पर 23 अक्तूबर को वोटिंग होगी। भाजपा 8 सीटों पर जीत तय मान रही है साथ ही एक और सीट पर कैंडिडेट उतार सकती है।