BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

BJP State Prabhari: बीजेपी ने बुधवार (23 सितंबर) को प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई नियुक्तियों का ऐलान किया।
nitin nabin in action mode
पीएम मोदी और नितिन नबीनफोटो- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

BJP State Prabhari List: बीजेपी ने बुधवार (23 सितंबर) को प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई नियुक्तियों का ऐलान किया। इस लिस्ट में हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक बीजेपी का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। साथ ही संगीता यादव और रोहन गुप्ता को बिहार का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। बीजेपी की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

देखें पूरी लिस्ट

छह नेताओं के पास एक से ज्यादा राज्य

छह नेताओं को एक से अधिक राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी हैं। हरीश द्विवेदी बिहार और कर्नाटक के प्रभारी हैं। डॉ. सतीश पूनिया जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राम माधव तमिलनाडु और उत्तराखंड के प्रभारी हैं। सुनील बंसल तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी देख रहे हैं। अनिल एंटनी नागालैंड के प्रभारी और गोवा के सह-प्रभारी हैं।

खबर अपडेट की जा रही है...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com