BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

BJP-Chirag Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले चिराग पासवान ने LJP (रामविलास) की तैयारियां तेज कर दी हैं। BJP से 10 सीटों पर समझौते की चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
chirag paswan nitin nabin
चिराग पासवान और नितिन नबीन (फाइल फोटो)Source- Social Media
Published on: 
Updated on: 

BJP-Chirag Seat Sharing in UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव में कुछ महीनों का वक्त बचा है। इससे पहले सभी राजनीतिक दल एक्टिव हो गए हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी यूपी में अपनी पार्टी की तैयारियां बढ़ा दी हैं। LJP (रामविलास) NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ने और सीट बंटवारे की उम्मीद जता रही है।

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि चिराग पासवान की पार्टी और BJP में सीट बंटवारा लगभग तय हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो 10 विधानसभा सीटों पर LJP (रामविलास) के चुनाव लड़ने की चर्चा सामने आई है।

27 सितंबर को प्रयागराज पहुंचेंगे चिराग पासवान

चिराग पासवान 27 सितंबर को प्रयागराज पहुंचेंगे। यहां वह परेड ग्राउंड में युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम और जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से इसे यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में अहम कार्यक्रम बताया जा रहा है।

101 विधानसभा सीटों पर चल रही तैयारी

इसके बाद वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ में भी पार्टी के कार्यक्रम प्रस्तावित बताए गए हैं। LJP (रामविलास) प्रदेश की 101 विधानसभा सीटों पर विशेष तैयारी कर रही है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, इन सीटों पर पासी-पासवान मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

chirag paswan nitin nabin
यूपी चुनाव में BJP की डबल रणनीति: योगी के हिंदुत्व और विनोद तावड़े के जातीय समीकरण पर लगा दांव

गठबंधन नहीं हुआ तो अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी

LJP (रामविलास) के यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने कहा है कि पार्टी फिलहाल सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर BJP के साथ गठबंधन नहीं होता है तो पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतर सकती है।

ऐसे में यूपी चुनाव से पहले NDA और LJP (रामविलास) के बीच सीट बंटवारे को लेकर होने वाली बातचीत पर राजनीतिक नजरें बनी हुई हैं।

chirag paswan nitin nabin
चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

कुछ महीनों पहले चिराग पासवान ने खुलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बिल्कुल, पार्टी लोजपा रामविलास उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हमारे प्रभारी जो कि बिहार के भी प्रभारी हैं अरुण भारती, वो निरंतरता में संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com