CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां सोर्स: सोशल मीडिया
देश

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

CJP Sets committees in 10 states: अभिजीत दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने देशभर में पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर अब यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में समितियां बनाई है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • कॉकरोच जनता पार्टी ने आगामी चुनाव से पहले बनाई समितियां

  • यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

  • साथ ही साथ CJP ने 2 जोन के लिए किए प्रभारी नियुक्त

CJP Zonal Heads And Coordination Panels: अभिजीत दीपके ने यूपी समेत 10 राज्यों में CJP संगठन का विस्तार किया है। पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। साथ ही साथ राज्य स्तरीय समन्वय समितियों का गठन भी किया गया है। उत्तर प्रदेश में 16 सदस्यों की समिति बनाई गई है।

ये समितियां अपने-अपने इलाके में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम करेगी।

CJP ने इन राज्यों में बनाई समन्वय समितियां

कॉकरोच जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर क्षेत्र में समितियां गठित की है। बता दें कि अभिजीत दीपके ने उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी 16 सदस्यीय समिति बनाई है।

जिसके बाद क्रमश: महाराष्ट्र में 15, झारखंड और पूर्वोत्तर में 14-14, बिहार में 13 और पश्चिम बंगाल में 12 सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही साथ हरियाणा और उत्तराखंड में 6-6, राजस्थान में 5 और जम्मू-कश्मीर में 4 सदस्य रखे गए हैं।

CJP ने इन 2 जोन के लिए किए प्रभारी नियुक्त

कॉकरोच जनता पार्टी ने क्षितिज पगार को वेस्ट जोन और डॉ. विवेक सांगवान को नॉर्थ जोन की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं मुहम्मद जुनैद और गीगराज जोरली को नॉर्थ जोन की समन्वय समिति में शामिल किया गया है। इसा उद्देश्य है कि सभी समितियां अपने क्षेत्रों में संगठन के कामकाज को बेहतर बनाने, आपसी तालमेल रखने और नए लोगों को जोड़ने का काम करेंगी।

CJP साल 2026 में आंदोलन से आई चर्चा में

सर्वप्रथम, अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। NEET-UG पेपर लीक में गड़बड़ी को मद्देनजर रखते हुे ये आंदोलन देशभर में किया गया, जिसके बाद CJP पार्टी पहली पर सुर्खियों में आई। इसके अलावा SIR के खिलाफ भी इन्होंने आंदोलन किया।

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत इसी साल मई में एक ऑनलाइन व्यंग्य अभियान के रूप में हुई थी। इसकी शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की उस टिप्पणी के बाद हुई।

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट

मणिपुर में बन रही देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी NSU, अगले सत्र से हो सकती है शुरू

भारत में घुसा चीन का सैन्य विमान, चिकन नेक पर 25 मिनट तक मंडराता रहा, मचा हड़कंप