एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'बहुत सी लड़कियों ने...', एम चिन्नास्वामी के बाहर क्यों मची जानलेवा भगदड़? चश्मदीद ने बयां की पूरी कहानी- VIDEO

भगदड़ का प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करने वाले महेश ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि विराट कोहली और आरसीबी टीम को देखने के लिए कई लोग आए थे। कई लड़कियों ने...

अभिषेक सिंह

बेंगलुरु: आरसीबी के पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के उपलक्ष्य में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से पहले भगदड़ मच गई। इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

आरसीबी ने कल रात फाइनल मैच में पंजाब को हराकर 18 साल में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती, जिसके चलते चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत का जश्न मनाया जा रहा था। अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए बेताब लाखों प्रशंसक स्टेडियम के बाहर उमड़ पड़े, जिससे भगदड़ मच गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने इस हादसे के बारे में बताया।

चश्मदीद ने बताई कहानी

भगदड़ का प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करने वाले महेश ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि विराट कोहली और आरसीबी टीम को देखने के लिए कई लोग आए थे। कई लड़कियों ने गेट को धक्का देकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घुसने की कोशिश की। मैंने तीन लड़कियों को गिरते देखा, किसी ने उन्हें नहीं बचाया। पुलिस भी बेबस थी क्योंकि काफी लोग आए थे।

अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सम्मान समारोह स्थल पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ने से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। तस्वीरों में पुलिस घायलों और बेहोश लोगों को एंबुलेंस में पास के अस्पतालों में ले जाती दिख रही है। तस्वीरों में कुछ बेहोश लोगों को पास के लोगों द्वारा कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देते हुए भी दिखाया गया है।

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) द्वारा आरसीबी टीम के लिए स्टेडियम में आयोजित विशेष सम्मान समारोह से पहले पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

इस घटना पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को पीटीआई से कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में प्रशंसकों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है और आरसीबी की आईपीएल जीत का जश्न बेहतर तरीके से मनाया जाना चाहिए था। आरसीबी द्वारा आईपीएल खिताब के लिए 18 साल के इंतजार को खत्म करने के एक दिन बाद, शहर में जश्न का माहौल गमगीन हो गया।

बेंगलुरु में FDA सख्त: स्वास्थ्य विभाग की कैंटीन में एक्सपायर्ड खाना, विधानसभा परिसर में रेंगते मिले कॉकरोच!

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

Explainer: गंदी रसोई और खराब खाने पर क्या कहता है FSSAI का कानून? रेस्तरां के खिलाफ क्या हो सकती है कार्रवाई

संसद में आज मानसून सत्र का आखिरी दिन, नहीं रूक रहा सियासी घमासान, क्या विशेष सत्र बुलाएगी सरकार?

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी