धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के भीम आर्मी नेता 
देश

किसी मां ने इतना दूध नहीं पिलाया... धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के भीम आर्मी नेता, मंच से दी खुली चुनौती

मध्य प्रदेश में भीम आर्मी चीफ और MP Chandrashekhar Azad Ravan ने इंदरगढ़ में रैली की जहां उन्होंने आक्रामक तेवर के साथ बयानबाजी की, उनकी रैली में Baba Bageshwar पर भी हमला बोला गया।

सौरभ शर्मा

Chandrashekhar Azad Ravan vs Dhirendra Shastri Controversy: मध्य प्रदेश के दतिया में सियासी पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की 'संविधान बचाओ महारैली' में ऐसे तीखे बोल गूंजे कि सुनने वाले दंग रह गए। बाबा साहब आंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित इस सभा में सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने हुंकार भरते हुए विरोधियों को ललकारा। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस बयान की हो रही है जिसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर बेहद आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी की गई है।

इंदरगढ़ तहसील में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में हजारों की भीड़ जुटी थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने भी कड़े इंतजाम किए थे। उपद्रव की आशंका के चलते चप्पे-चप्पे पर करीब 2000 जवान तैनात थे और ड्रोन से पूरे आयोजन पर नजर रखी जा रही थी। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने लोगों को संविधान की शपथ दिलाई और कहा कि आज कुछ लोग एक सोची-समझी साजिश के तहत बाबा साहब का नाम मिटाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान निर्माता को अंग्रेजों का एजेंट बताकर अपमानित किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गरजे रावण, बोले- हमें मत ललकारो

चंद्रशेखर आजाद ने मंच से दहाड़ते हुए कहा कि किसी मां ने इतना दूध नहीं पिलाया है जो हमारे संविधान की तरफ आंख उठाकर भी देख सके। उन्होंने समर्थकों को आगाह करते हुए कहा कि हमें सतर्क रहना होगा और मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि आज जिस अधिकार की बात हो रही है और जो वोट देने की ताकत हर इंसान के पास है, वह बाबा साहब की ही देन है। मुट्ठी भर लोग अगर हमें कमजोर समझने की भूल कर रहे हैं, तो वे हमारी असली ताकत से अनजान हैं; हमारी एक आवाज पर भगदड़ मच सकती है।

बाबा पर बिगड़े बोल, सुनाई खरी-खोटी

रैली में विवाद तब गहरा गया जब पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दामोदर यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सीधा हमला बोल दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो बाबा खुद का इलाज डॉक्टर और विज्ञान से कराता है, वह दूसरों को पर्ची से ठीक करने का पाखंड कर रहा है। दामोदर यादव ने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि सुन ले आवा बाबा टावा, तेरी क्या औकात है जो मुझे रोक ले। उन्होंने शास्त्री पर भू-माफिया गिरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जल्द जेल भेजने की बात तक कह डाली, जिससे अब राज्य में नया विवाद खड़ा होने के आसार हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG