फायरिंग करते हुए बदमाश (वीडियो- स्क्रीनग्रैब) 
देश

बाइक खड़ी की और दौड़-दौड़ कर बरसाने लगे गोलियां, सामने आया एल्विश यादव के घर फायरिंग का CCTV वीडियो

Firing on Elvish Yadav Home: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बाइक सवार दो हमलावर एल्विश यादव के घर पर दौड़ते और गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं।

अभिषेक सिंह

Elvish Yadav News: रविवार सुबह यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 57 स्थित घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने दो दर्जन से ज़्यादा गोलियां चलाईं। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई और उस समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे। उनके परिवार के कुछ सदस्य घर पर मौजूद थे, लेकिन हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना की सूचना के बाद, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। घटना को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

सामने आया फायरिंग का वीडियो

इस बीच, घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बाइक सवार दो हमलावर एल्विश यादव के घर पर दौड़ते और गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से एल्विश के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है उससे यही प्रतीत होता है कि हमलावर किसी बड़ी घटना कों अंजाम देने के इरादे से आए थे।

गेट पर चढ़कर बरसाईं गोलियां

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो हमलावर घर से दूर बाइक खड़ी करते हैं, जिसके बाद वे दौड़कर गोलियां चलाते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे हेलमेट और कपड़ों से छिपाए हुए थे। इसी बीच, एक हमलावर घर के गेट पर चढ़कर अंदर फायरिंग करता है।

भाऊ गैंग ने ली घटना की जिम्मेदारी

यूट्यूबर के घर पर हुई गोलीबारी की ज़िम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया है जिसमें कहा गया है कि यह गोलीबारी नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटोलिया के इशारे पर की गई थी। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि सट्टेबाजी को बढ़ावा देकर उन्होंने कई घर बर्बाद किए हैं। इस पोस्ट में अन्य लोगों को भी धमकी दी गई है।

इससे पहले, पुलिस ने बताया था कि हमलावरों ने सेक्टर 57 स्थित यादव के घर पर दो दर्जन से ज़्यादा गोलियां चलाईं और फरार हो गए। गोलियां घर के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर लगीं। परिवार के एक सदस्य के अनुसार, एल्विश को घटना से पहले कोई धमकी नहीं मिली थी और वह फिलहाल हरियाणा से बाहर हैं। पुलिस घटना की जाँच कर रही है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान