PHOTO-ANI 
देश

उत्तराखंड में BJP नेता व पूर्व मंत्री विनोद आर्य पर कुकर्म का केस दर्ज, अपने ही ड्राइवर से मालिश के बहाने करते थे अश्लील हरकतें

सूर्यकांत तिवारी

हरिद्वार: उत्तराखंड में रिशेप्सनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari murder case) के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य (Pulkit Arya) के पिता और BJP नेता विनोद आर्य (Vinod Arya) पर कुकर्म का मामला दर्ज हुआ  है। वह पूर्व राज्य मंत्री भी थे। यह गंभीर आरोप उनके ही ड्राइवर (driver) द्वारा लगाया गया है। ड्राइवर ने कुकर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार ड्राइवर रोहन ने कुकर्म की कोशिश, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और सहारनपुर में जान से मारने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मरवाने का केस दर्ज कराया है।

हरिद्वार की SP क्राइम, रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा नेता व राज्य के पूर्व मंत्री विनोद आर्य के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घटना 2 दिसंबर की है। डाक पत्र से शिकायत की गई थी। इसमें धारा 377,307, 504,506 लगाई गई है।  विनोद आर्य के ख़िलाफ उन्हीं के ड्राइवर ने शिकायत की है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1602944909014872064

आरोप है कि विनोद आर्य रोहन को अपने कमरे में बुलाकर उससे मालिश करवाया करता था और अश्लील हरकतें भी करता था। रोहन ने बताया कि कुछ दिन पहले विनोद आर्य ने रात को साढ़े दस बजे के करीब उसको बुलाया और मालिश करने के दौरान उससे कुकर्म करने की कोशिश की। आरोपी विनोद आर्य की इस हरकत से रोहन डर गया और अपने घर सहारनपुर चला गया।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल