सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

फिजिक्स वाला के सीईओ का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएंगे NEET UG Results में गड़बड़ी का मामला

मेडिकल के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा परिणाम को लेकर उठा विवाद और गहराता जा रहा है। इसे लेकर एजुकेशन प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाल के सीईओ अलख पाण्डेय ने भी अलख जगा दी है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली : मेडिकल के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा परिणाम को लेकर उठा विवाद और गहराता जा रहा है। इसे लेकर एजुकेशन प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाल के सीईओ अलख पाण्डेय ने भी अलख जगा दी है। उन्होंने अपने एक बयान में बताया है कि वह इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने वाले हैं।

फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पाण्डेय ने नीट यूजी के परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट ले जाने का ऐलान किय है। अलख पाण्डेय ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए नीट यूजी परीक्षा परिणाम मे हुई गड़बड़ियों को लेकर चिंता जाहिर की है। वीडियो बयान में फिजिक्स वाला के सीईओ ने कहा कि एग्जाम रिजल्ट में अनियमितताओं को लेकर छाक्ष चिंतित और परेशान हैं। जिसे अभ्यर्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और राजनेताओं की ओर से जांच की मांग तेज हो रही है।

क्या बोले अलख पाण्डेय?

अलख पाण्डेय ने कहा कि नीट की तैयारी कर रहे बच्चे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नीट के रिजल्ट के बाद से लाखों बच्चे चिंतित हैं कि इस बार रिजल्ट में ऐसी अजीब चीजें क्यों हो रही हैं। आगे उन्होंने बताया कि एनटीए से कई जवाब मांगे हैं, लेकिन कोई भी जवाब मिला है। वीडियो बयान में पाण्डेय ने कहा कि नीट यूजी रिजल्ट को लेकर अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को कानूनी नोटिस भेजने की योजना बन रही है।

कानूनी सलाहकारों से हो रही बात

फिजिक्स वाला के सीईओ ने आगे कहा कि इसे लेकर आगे क्या करना है, इस पर कानूनी सलाहकारों से बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा पारदर्शिता होनी चाहिए लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जो स्पष्टीकरण जारी किया है, उससे सिर्फ और सवाल ही खड़े हुए हैं। पाण्डेय ने कहा कि एनटीए की तरफ से कल एक स्पष्टीकरण आया था, जिसमे सही जवाब की बजाय कई और सवाल खड़े हो गए।

ज़रूरत पड़ने पर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

बयान के आखिर में अलख पाण्डेय ने अभ्यर्थियों और छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं को किसी भी स्तर पर नजर अंदाज नहीं किया जाएगा और इसके लिए जरूरी कानूनी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले हम एनटीए को कानूनी नोटिस भेजेंगे और अगर सवालों के जवाब नहीं मिले तो जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?