WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सरण सिंह ने विनेश फोगाट-बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर दिया बयान 
देश

'मैंने पहले ही कहा था' विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच बोले बृजभूषण सिंह

हरियाणा चुनाव में विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कांग्रेस तंज कसते हुए कहा कि जब मुझ पर आरोप लगाए जा रहे थे, तब मैंने पहले ही कहा था कि यह कांग्रेस, दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा की साजिश है।

शुभम पाठक

गोंडा: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासक चारों ओर से गर्म है। अब इस गर्माहट में और घी डालने के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें बीजेपी नेता ने कांग्रेस दिग्गज नेता दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा है।

ऐसे समझिए कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद हवा इस बात की तेज हो रही है कि कांग्रेस महिला पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सामने चुनावी मैदान में उतर सकते है। इसी बात पर कटाक्ष करते हुए बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कटाक्ष करते हुए दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा की पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

भावुक हो गए बृजभूषण सिंह

हरियाणा चुनाव में विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के एंट्री को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उत्तर प्रदेश के गोंडा के एक निजी स्कूल में आयोजित स्मार्ट फोन टैबलेट वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रो पड़े।

भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने कहा जब मुझ पर आरोप लगाए जा रहे थे, तब मैंने पहले ही कहा था कि यह कांग्रेस, दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा की साजिश है। मैंने पहले ही यह कहा था और आज पूरा देश यही कह रहा है। अब मुझे इस पर कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस में हो सकते है शामिल

मिली जानकारी के अनुसार पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके साथ ही खबर ये सामने आ रही है कि कांग्रेस विनेश फोगट को जुलाना और पुनिया को बादली सीट से मैदान में उतार सकती है। इस खबर के बाद बीजेपी ने पहलवानों के आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया है।

बृजभूषण सिंह पर लगाए थे आरोप

आपको याद दिला दें कि बीते दिनों बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसे लेकर महिला पहलवानों समेत कई पहलवानों ने दिल्ली में धरना भी दिया था। इस दौरान कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा समेत कई राजनेता उनसे मिलने पहुंचे थे। अब विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के चुनाव लड़ने की चर्चा पर भाजपा उनके धरने को राजनीति से प्रेरित बता रही है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक