Photo Credit : ANI 
देश

GST पर मंत्री समूह के एजेंडे पर चर्चा करने को वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात करेंगे बोम्मई

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) की अध्यक्षता में जीएसटी पर एक मंत्री समूह (जीओएम) एजेंडा पर चर्चा के लिए शुक्रवार शाम केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) से मुलाकात करेगा।     

बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे मंत्री समूह (जीओएम) का अध्यक्ष बनाया गया है जो यह देखेगा कि जीएसटी राजस्व को कैसे बढ़ाया जाए और क्या कदम उठाए जाएं। हम बैठक में जीओएम के एजेंडे पर चर्चा करेंगे।'' सितंबर में माल और सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने राजस्व बढ़ाने के लिए दो मंत्री समूह (जीओएम) स्थापित करने का निर्णय लिया था।   

वित्त मंत्रालय द्वारा गठित बोम्मई के सात सदस्यीय समूह में पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा और केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल के साथ-साथ गोवा, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के जीएसटी परिषद के सदस्य शामिल हैं। (एजेंसी)

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त