शहजाद पूनावाला, जयराम रमेश 
देश

सांसदों की आतंकवादी से तुलना पर भड़की BJP, कहा- कांग्रेस की मानसिकता पता चलती है

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ऑल पार्टी डेलिगेशन में शामिल सांसद की तुलना कथित तौर पर आतंकवादियों से की थी। इसे लेकर अब बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि इससे उनकी की मानसिकता पता चलती है।

अक्षय साहू

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए विदेश मिशन पर गए सांसदों की तुलना आतंकवादियों से कर रही है। भाजपा ने इस मामले को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वास्तविक और अधिक जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाने के उद्देश्य से 25-26 जून को संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार किया जा रहा है। रमेश ने कथित तौर पर कहा था कि, हमारे सांसद भी यहां-वहां घूम रहे हैं और आतंकवादी भी इधर-उधर घूम रहे हैं।

कांग्रेस सांसदों को आतंकवादी बता रही

कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जयराम रमेश का कहना है कि ऑल पार्टी डेलिगेशन में शामिल सांसद जो विदेशों में पाकिस्तान का पर्दाफाश कर रहे हैं, वास्तव में आतंकवादियों की तरह हैं। जब पाकिस्तान को कूटनीतिक हमले के जरिए घेरा जा रहा है, तो कांग्रेस एक बार फिर पाकिस्तान के पक्ष में बोलने के लिए सामने आई है और सांसदों को आतंकवादी बता रही है। शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या विदेश दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल डीएमके सांसद कनिमोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले और समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव आतंकवादी हैं। भाजपा के आरोपों को लेकर कांग्रेस या रमेश की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कांग्रेस की मानसिकता पता चलती है

पूनावाला ने आरोप लगाया कि रमेश की टिप्पणी पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कूटनीतिक हमले का अपमान है। उन्होंने मांग की कि संसद इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी उनकी पार्टी की मानसिकता को दर्शाती है क्योंकि इसके नेता 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले पर पाकिस्तान को क्लीन चीट देने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस पार्टी को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर (अहमद शरीफ चौधरी) और पाकिस्तानी यूट्यूबर्स की भाषा बोल रही है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो