अटल बिहारी (Image- Social Media) 
देश

80 के दशक में रोपा गया पौधा...आज कैसे बन गया सियासी बरगद? जनसंघ से मोदी युग तक BJP की सफलता के टर्निंग प्वाइंट

BJP History: 6 अप्रैल 1980 को स्थापित BJP आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। जनसंघ से लेकर मोदी युग तक, जानें कैसे 2 सीटों से शुरू हुआ यह सफर आज भारतीय राजनीति का शिखर बन गया है।

अर्पित शुक्ला

BJP Foundation Day: दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए आज बेहद खास दिन है, क्योंकि 6 अप्रैल 1980 को इसी दिन इसकी स्थापना हुई थी। शून्य से शुरू हुई यह पार्टी आज देश की राजनीति में प्रमुख स्थान रखती है और केंद्र सहित कई राज्यों में इसकी सरकारें हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी शुरुआत बेहद साधारण परिस्थितियों में हुई थी।

बीजेपी को समझने के लिए इसकी जड़ों तक जाना जरूरी है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इसकी नींव भारतीय जनसंघ से जुड़ी है, जिसकी स्थापना 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। यह संगठन 1977 तक सक्रिय रहा।

80 के दशक में हुआ BJP का उदय

1975 में आपातकाल के दौरान, इंदिरा गांधी की सरकार के खिलाफ जनसंघ ने अन्य दलों के साथ मिलकर जनता पार्टी बनाई। लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारण 1980 में यह गठबंधन टूट गया और इसके बाद बीजेपी का गठन हुआ।

अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी (Image- Social Media)

शुरुआती वर्षों में बीजेपी को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 1984 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ 2 सीटें मिलीं, जो उसके लिए बड़ा झटका था। इसके बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में पार्टी ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे अपना विस्तार किया।

पहली बार कैसे सत्ता में आई BJP?

1990 का दशक बीजेपी के लिए निर्णायक साबित हुआ। लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में रथ यात्राएं निकाली गईं और राम मंदिर आंदोलन को गति मिली, जिससे पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिला। 1996 में बीजेपी पहली बार केंद्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, हालांकि सरकार नहीं बना सकी। 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनी, जो 2004 तक चली।

लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में रथ यात्रा (Image- Social Media)

इस दौरान देश ने कारगिल युद्ध में सफलता हासिल की और परमाणु परीक्षणों के जरिए अपनी ताकत दिखाई। साथ ही, बुनियादी ढांचे जैसे सड़क, पुल और रेलवे में भी तेजी से सुधार हुआ। हालांकि इन उपलब्धियों के बावजूद 2004 में बीजेपी चुनाव हार गई और अगले 10 वर्षों तक सत्ता से बाहर रही। विपक्ष में रहते हुए भी उसने अपनी आवाज बुलंद रखी और संगठन को मजबूत किया।

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी BJP

2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाई। 2019 में भी यह सफलता दोहराई गई। 2024 में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई, हालांकि इस बार उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला और सहयोगी दलों के साथ सरकार बनानी पड़ी। इसके बावजूद पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

PM मोदा (Image- Social Media)

शून्य से शिखर तक का यह सफर सिर्फ एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र का अहम अध्याय भी है, जिसने देश की राजनीति की दिशा और दशा दोनों को प्रभावित किया है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान