निशिकांत दुबे के बयान पर भाजपा सख्त 
देश

निशिकांत दुबे ने कराई भाजपा की फजीहत, CJI पर दिए बयान पर मचा बवाल तो पार्टी ने झाड़ा पल्ला

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा ने किनारा कर लिया है। जेपी नड्डा ने कहा है कि वह भाजपा का इस बयान से कोई लेना देना नहीं है। वह ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती।

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली: वक्फ कानून पर दोनों सदनों और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद फिलहाल मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। इस बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान ने हंगामा खड़ा कर दिया है। निशिकांत दुबे ने CJI संजीव खन्ना पर गंभीर आरोप लगाते हुए गृहयुद्ध भड़काने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि भाजपा ने कहा है कि पार्टी का इस बयान से कोई लेना देना नहीं है। वहीं कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल इस बयान को लेकर हमलावर हैं।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्न को लेकर भाजपा सांसदों की ओर से दिए गए बयान पर बवाल मच गया है। इसके बाद से भाजपा जहां बयान से पल्ला झाड़ते नजर आ रही है तो वहीं कांग्रेस इसे लेकर सांसदों और सत्ताधारी दल पर हमलावर हो गई है।

नड्डा बोले- यह उनका निजी बयान, पार्टी से लेना-देना नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा ने न्यायपालिका और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना को लेकर जो भी बयान दिया है यह उनका निजी वक्तव्य है। पार्टी का इस बयान से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा ने ऐसी बयानबाजी से कोई इत्तेफाक नहीं रखती है। वह ऐसा बयानों का समर्थन भी नहीं करती है। पार्टी हमेशा न्यायपालिका का सम्मान करती है और उनके आदेशों और सुझावों का पालन करती है। देश की अदालतें लोकतंत्र का अभिन्न अंग है और यह संविधान के संरक्षण का आधार स्तंभ है। मैं सभी को ऐसी बयानबाजी से बचने का निर्देश देता हूं।

कांग्रेस एवं अन्य दल हुए हमलावर, उठाई ये मांग

भाजपा सांसदों के बयान के बाद विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी ने निशिकांत दुबे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। विपक्ष ने कहा है कि ऐसे बयान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से हमारी मांग है कि निशिकांत दुबे के खिलाफ कंटेम्ट ऑफ कोर्ट का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन बयानों पर मचा है बवाल

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बयान दिया था कि देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। इसके अलावा बीजेपी के ही राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा था भारत के संविधान के अनुसार लोकसभा और राज्यसभा को कोई भी निर्देशित नहीं कर सकता है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी