चंद्रशेखर रावण व रोहिणी घावरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

चंद्रशेखर रावण को बचा रही भाजपा...रोहिणी ने दो VIDEO पोस्ट कर किए बड़े खुलासे, मच गया सियासी हड़कंप!

Rohini Ghavri vs Chandrashekhar Ravan: इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने एक बार फिर से आजाद समाज पार्टी के संस्थापक और नगीान सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर जोरदार हमला बोला है।

अभिषेक सिंह

Rohini Ghavari: स्विटजरलैंड में रहने वाली इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने एक बार फिर से आजाद समाज पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर जोरदार हमला बोला है। इस बार रोहिणी घावरी ने एक के बाद एक उनके दो वीडियोज भी साझा किए हैं। साथ ही बीजेपी पर चंद्रशेखर आजाद को बचाने का आरोप लगाया है।

रोहिणी घावरी लंबे समय से चंद्रशेखर रावण पर हमलावर हैं। वहीं, आज यानी बुधवार को उन्होंने एक्स पर एक के बाद एक तीन पोस्ट शेयर की हैं। दो में उन्होंने चंद्रशेखर के वीडियोज साझा किए हैं। साथ ही एक में उनकी परिवार के साथ फोटो शेयर की है।

रोहिणी ने एक साथ किए तीन प्रहार

आज की पहली पोस्ट में रोहिणी घावरी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें चंद्रशेखर शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि "इस अय्याश बेवड़े आदमी को मैं बहुजन आंदोलन के लायक़ बना रही थी यही गलती है मेरी और इसने मुझे ही समाज के सामने बदनाम किया!"

घावरी ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी को भी लपेटे में लिया है। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "पुलिस मेरी नहीं सुन रही क्योंकि बीजेपी इसको बचा रही है लेकिन समाज के सामने मैं साबित करूँगी की ग़लत मैं नहीं यह है! बहुजन वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुए षड्यंत्र का पर्दाफाश करती रहूँगी!"

दूसरी पोस्ट में दी खुदकुशी की धमकी

इसके बाद घावरी ने एक पोस्ट और की जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर रावण की फैमिली के साथ फोटो साझा की है। इस पोस्ट में घावरी ने चंद्रशेखर के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा, "मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियाँ मना रहा है आज ही तेरे नाम पर ज़हर खाऊँगी तूने मुझे ख़त्म कर दिया!"

इस पोस्ट में घावरी ने पीएमओ और पीएम मोदी के एक्स हैंडल को टैग करते हुए घावरी ने आगे लिखा है कि मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना, किसी ने नहीं सुनी मेरी सब अपराधी का साथ देते रहे! तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा! हालांकि, रोहिणी के आरोपों का सिलसिला नहीं थमा।

तीसरी पोस्ट व वीडियो में क्या है?

कुछ ही देर बाद उन्होंने एक और पोस्ट की। इसमें उन्होंने चंद्रशेखर के साथ वीडियो कॉल की क्लिप शेयर की है। साथ ही लिखा, "मुझे रात में 3-3 बजे रो रो कर इस रिश्ते में ज़बरदस्ती बाँधे रखता था मैं समझा समझा के थक जाती थी की मत कर परेशान तो मरने की धमकी देता था!"

आखिर कौन हैं रोहिणी घावरी?

डॉ. रोहिणी घावरी एक पीएचडी स्‍कॉलर हैं। सोशल मीडिया अकाउंटर पर उन्‍होंने लिखा है कि वह एक अस्‍पताल के सफाईकर्मी की बेटी हैं। 2019 में वह उच्‍च शिक्षा के लिए स्विटजरलैंड गई थीं। उन्‍हें पीएचडी पूरा करने के लिए 1 करोड़ रुपये की स्‍कॉलरशिप मिली थी। पिछले पांच साल से रोहिणी स्विटजरलैंड में जॉब कर रही हैं। वहां वह एक एनजीओ चलाती हैं।

रोहिणी घावरी पहली बार तब चर्चा में आई थीं जब उन्‍होंने यूनाइटेंड नेशंस में अपनी स्‍पीच की शुरुआत जयश्री राम से की थी। उसके बाद उन्होंने चंद्रशेखर रावण के साथ पूर्व संबंधों का खुलासा करते हुए लगातार उनपर आरोप लगा रही हैं। इसके लिए कुछ दिन पहले उन्होंने महिला आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

https://youtu.be/mDtiasNcBaI

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी