चंद्रशेखर रावण पर लगे आरोप हकीकत या सियासत? चैट और फोटोज के साथ आ गया VIDEO, बढ़ेंगी नगीना सांसद की मुश्किलें!

स्कॉलरशिप के जरिए स्विटजरलैंड गई रोहिणी घावरी ने नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के मुखिया चंद्रशेखर रावण पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लौटेंगी तो FIR भी दर्ज करवाएंगी। अगर ऐसा हुआ तो...

स्कॉलरशिप के जरिए स्विटजरलैंड गई रोहिणी घावरी ने नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के मुखिया चंद्रशेखर रावण पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। इंदौर की रहने वाली रोहिणी ने दावा किया कि उनकी जान को खतरा है और वह जब इंडिया लौटेंगी तो एफआईआर भी दर्ज करवाएंगी। अगर ऐसा हुआ तो चंद्रशेखर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्होंने तो यह भी कहा कि वकीलों ने चंद्रशेखर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इतना ही नहीं उनके माता-पिता भी नगीना सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे। उन्होंने आजाद समाज पार्टी कांशीराम के मुखिया चंद्रशेखर को समाज का दुश्मन बताते हुए कहा कि बहुत सी बातें हैं, मैंने सबूत के साथ बता दिया है। जो दिखाया जाता है, वह होता नहीं है। चंद्रशेखर और मैं दोनों दलित समुदाय से हैं। मैंने कई बार उसे कई काम करने से रोकने की कोशिश की। नतीजा यह हुआ कि उसने पहले तो मुझसे दूरी बना ली।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com