Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल सोर्स: सोशल मीडिया
देश

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

Bisleri Controversy: FSSAI ने बिसलेरी ड्रिंकिंग वॉटर पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। अब Bisleri International ने आधिकारिक सफाई जारी कर अपने पानी को सुरक्षित बताया है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • अब Bisleri कंपनी ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

  • बिसलेरी ने सभी आरोपों पर दी अपनी सफाई

  • Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास

FSSAI Orders Prosecution Against Bisleri: FSSAI के मुताबिक, बिसलेरी के पानी की पहली लैब जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय मानक (10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर) से अधिक यानी 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाई गई है। जिसके बाद दूसरी जांच भी की गई।

दूसरी जांच में PAHs की पुष्टि भी हुई है। इसके बाद बिसलेरी कंपनी की अपील के बाद सैंपल को रेफरल लैब भेजा गया जहां ब्रोमेट तो सीमा के भीतर मिला लेकिन उसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) नामक तत्व पाए जाने के कारण सैंपल को दोबारा असुरक्षित माना गया।

Bisleri पानी पर कानूनी कार्रवाई की मंजूरी

FSSAI ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, अभी तक देशव्यापी रिकॉल या किसी विशेष बैच पर प्रतिबंध की घोषणा नहीं हुई है। जिसके बाद अब ANI के माध्यम से जारी बयान में बिसलेरी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए निम्नलिखित तर्क दिए हैं।

Bisleri का पानी थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास

अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी आधिकारिक तौर पर सफाई

FSSAI द्वारा 'खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006' के तहत बिस्लेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दिए जाने के बाद, कंपनी ने एक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि ये कार्रवाई तब हुई जब बिस्लेरी के पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर का एक सैंपल सुरक्षा जांच में फेल हो गया।

हमें हाल ही में आई मीडिया रिपोर्टों की जानकारी है, जिनमें कहा गया है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी को एक नोटिस जारी किया है। ये मामला लगभग 14 महीने पुराना है और सितंबर 2025 में बिसलेरी की गोवा स्थित निर्माण इकाई (जो हमारे नेटवर्क के 143 संयंत्रों में से एक है) में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है।

बिसलेरी का सैंपल थर्ड पार्टी टेस्ट में पास

क्या है पूरा मामला

30 सितंबर 2025 को, FSSAI ने गोवा इकाई से 6 नमूने लिए थे। शुरुआती जांच में पाया गया कि 5 नमूने सभी निर्धारित मानकों को पूरा करते थे। छठे नमूने में ब्रोमेट का स्तर 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाया गया, जबकि इसकी निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। 22 नवंबर 2025 को बिसलेरी द्वारा की गई अपील के बाद, FSSAI ने उस नमूने को दोबारा जांच के लिए एक रेफरल प्रयोगशाला में भेजा।

रेफरल प्रयोगशाला की जांच में ब्रोमेट का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया, लेकिन साथ ही नमूने में पॉलीक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी का भी उल्लेख किया गया। दोनों परिणामों में अंतर को देखते हुए, बिसलेरी को लगा कि इस पर स्पष्टीकरण देना आवश्यक है। बिसलेरी ने उसी नमूने की एक स्वतंत्र जांच FSSAI द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में करवाई। उस जांच में ब्रोमेट का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया।

FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को सौंपा था औपचारिक पत्र

बिसलेरी कंपनी का कहना है कि हमने 2 फरवरी 2026 को एक औपचारिक पत्र के साथ, स्वतंत्र जांच के परिणाम FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को सौंप दिए। इसके बाद हमें FSSAI की ओर से कोई और सूचना नहीं मिली, इसलिए हमने मान लिया कि यह मामला अब बंद हो चुका है।

आज तक, बिसलेरी को ईमेल या हार्ड कॉपी के रूप में कोई नोटिस नहीं मिला है, और न ही FSSAI की वेबसाइट पर ऐसा कोई नोटिस देखने को मिला है। पीने के पानी की सुरक्षा बिसलेरी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम अपनी 10-चरणीय निर्माण प्रक्रिया के दौरान 90 से अधिक कड़े गुणवत्ता परीक्षण करते हैं।

हम इस मामले को उचित नियामक प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाने के लिए FSSAI के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे। वर्षों से एक भरोसेमंद ब्रांड रही बिसलेरी, उपभोग के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में