कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'कोई कवि डाकू पर कविता लिखे तो डाकू नहीं हो जाता', भूपेश बघेल का BJP पर पलटवार

India Alliance के प्रत्याशी पूर्व जज न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी को भाजपा द्वारा नक्सल समर्थक बताए जाने पर राजनीतिक विवाद गहरा गया। अब इस पर भूपेश बघेल ने BJP पर तीखा हमला बोला।

सौरभ शर्मा

Bhupesh Baghel News: उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया अलायंस के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को भाजपा द्वारा नक्सल समर्थक कहे जाने पर देश में सियासी बयानबजियां लगातार जारी है। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के आरोपों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कई सवाल उठाए हैं, जिससे यह मामला और भी गरमा गया है। बघेल ने न सिर्फ रेड्डी का बचाव किया, बल्कि मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए पूछा कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहां हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था। उन्होंने सवाल किया कि धनखड़ साहब देश के दूसरे नंबर के नागरिक हैं, फिर भी एक महीने से ज्यादा समय से उनकी कोई खबर क्यों नहीं है? उनके परिवार ने कोई हेल्थ बुलेटिन क्यों नहीं जारी किया? भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि पहले भाजपा बताए कि धनखड़ साहब को कहां छुपाया गया है।

रेड्डी के बचाव में बघेल के तीखे सवाल

भूपेश बघेल ने जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को नक्सल समर्थक बताए जाने के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अगर कोई उपन्यासकार डाकू पर किताब लिखे या कवि डाकू पर कविता लिखे, तो क्या वह डाकू हो जाता है?" उन्होंने कहा कि रेड्डी ने अपने कार्यकाल में संवैधानिक दायरे में रहकर फैसले लिए। बघेल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए पूछा कि अगर उन्हें रेड्डी का फैसला गलत लगा था, तो उन्होंने उस समय सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच में उसे चुनौती क्यों नहीं दी?

सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना

भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब अमित शाह गृह मंत्री बन सकते हैं, तो एक रिटायर्ड जज उपराष्ट्रपति क्यों नहीं बन सकते? इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। बघेल ने कहा कि चुनाव आयोग की छवि दुनिया में खराब हुई है। उन्होंने कहा कि "अब यह भारत का चुनाव आयोग नहीं रहा, यह भारतीय जनता पार्टी का आयोग बन गया है।" उन्होंने अमेरिका द्वारा भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने पर भी सरकार से सवाल पूछे और कहा कि इसका बोझ जनता पर पड़ रहा है।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान