बेंगलुरु पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन मुक्त' सोर्स- IANS
देश

अवैध बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा, बेंगलुरु पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100 से अधिक विदेशियों की हुई पहचान

Bengaluru Police Operation Mukt: बेंगलुरु पुलिस ने 'ऑपरेशन मुक्त' के तहत शहरव्यापी अभियान चलाया। इसमें 100 से अधिक अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हुई है।

अमन मौर्या

बेंगलुरु पुलिस ने 105 बांग्लादेशी नागरिकों को चिन्हित किया है, जो विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से रह रहे हैं। ऐसे सभी नागरिकों की पहचान के लिए राज्य भर में 'ऑपरेशन मुक्त' की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्यभर में अवैध रूप से रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करना है।

इस शहरव्यापी अभियान की शुरुआत शनिवार को गई थी। इसे सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 58 पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने इस अभियान को संपन्न कराया। पुलिस टीम ने बेंगलुरू के 58 जगहों पर इस अभियान को चलाया, ताकि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को चिन्हित किया जा सके।

1,035 लोगों के दस्तावेजों का हुआ सत्यापन

व्हाइटफील्ड में पुलिस ने 1,035 लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन किया, जिसमें से 62 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हुई, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, हुलिमावु, परप्पना अग्रहारा, बंदेपल्या, हेब्बागोडी और बेगुर इलाके में पुलिस ने 1,909 लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन किया, जिसमें से 43 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हुई, जो अवैध रूप से रह रहे हैं।

106 बांग्लादेशी नागरिकों की हुई पहचान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के तहत 106 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हुई है। इस विशेष अभियान की शुरुआत ऐसे वक्त में की गई थी, जब यह आरोप लगाया गया था कि बेंगलुरु के कई इलाकों में अवैध रूप से बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं। पुलिस टीम इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न इलाकों में अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत छापेमारी, सर्च ऑपरेशन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

व्हाइटफील्ड डिवीजन के पुलिस उपायुक्त सिदुल्ला अदावत ने कहा कि बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर इस अभियान को पूरे शहर में चलाया जा रहा है। इसमें व्हाइटफील्ड डीसीपी भी शामिल हैं। इस अभियान में 500 पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल हैं और अभियान जारी रहेगा।

30 अलग-अलग लोकेशन में हुआ सत्यापन

पुलिस के मुताबिक, सत्यापन प्रक्रिया 30 अलग-अलग लोकेशन में विभिन्न पुलिस स्टेशन से जुड़े क्षेत्र में की गई। अधिकरियों के मुताबिक, पुलिस को इस बात का शक हुआ कि इन इलाकों में अवैध रूप से बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं, जिन्हें चिन्हित करने के लिए सत्यापन अभियान शुरू करना जरूरी हो जाता है।

उनके मुताबिक, इस अभियान के दौरान अगर कोई संदिग्ध पाया गया, तो सबसे पहले उसके दस्तावेजों की जांच होगी। जांच के दौरान अगर हमें यह मालूम पड़ता है कि किसी व्यक्ति के पास दूसरे देश से जुड़ा कोई दस्तावेज है या उसके पास जो मौजूदा दस्तावेज है, उसमें कोई खामी है या वो यहां पर अवैध रूप से रह रहा है, तो सबसे पहले इस मामले को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के संज्ञान में लाया जाएगा। संबंधित प्राधिकरण से आदेश मिलने के बाद ही निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एजेंसी इनपुट के साथ...

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी