रबर स्टैम्प CM DK शिवकुमार! कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे पर सियासी घमासान, दिल्ली के रिमोट से चल रही सरकार

Karnataka Politics: कर्नाटक में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में देरी पर BJP ने कांग्रेस को घेरा। आर. अशोक ने CM डीके शिवकुमार को 'रबर स्टैम्प मुख्यमंत्री' बताते हुए हाईकमान पर निशाना साधा।
karnataka dk shivkumar r ashok
आर अशोक और डीके शिवकुमार सौजन्य-IANS
Updated on

Karnataka Cabinet Portfolio Allocation: कर्नाटक में नई सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर गहमागहमी का माहौल है। कर्नाटक में डीके शिवकुमार की नई सरकार के बनने के बाद मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में देरी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला। भाजपा का आरोप है कि राज्य सरकार दिल्ली में बैठे कांग्रेस हाईकमान के रिमोट कंट्रोल से चल रही है।

कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने गुरुवार को कहा कि नए मंत्रियों के शपथ लेने के तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें विभाग नहीं दिए गए हैं। आर. अशोक ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर तंज कसते हुए पूछा, "क्या आप विभागों के बंटवारे के लिए कांग्रेस हाईकमान के आदेश का इंतजार कर रहे हैं? या फिर 'तय भुगतान' अभी खाते में नहीं आया है इसलिए देरी हो रही है?"

BJP ने सुरजेवाला पर साधा निशाना

उन्होंने कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी और एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला पर भी निशाना साधा। आर. अशोक ने कहा कि सुरजेवाला नाराज विधायकों को मनाने के लिए उनके घर-घर जा रहे हैं और 'पैचवर्क' कर सरकार को बचाने में लगे हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, "क्या अब सुरजेवाला को हर सरकारी फाइल पास कराने के लिए बेंगलुरु आना पड़ेगा? क्या विधानसौध में उनके लिए कमरा बुक कर दिया गया है? क्या अब सारी फाइलें स्पीड पोस्ट से दिल्ली भेजी जाएंगी?" इसी के साथ उन्होंने शिवकुमार को 'रबर स्टांप मुख्यमंत्री' कहा।

karnataka dk shivkumar r ashok
ऑनलाइन देखा अंतिम संस्कार... अस्थियां बहाने से भी कर दिया इनकार, कलयुगी बेटियों की हरकत देख खौला लोगों का खून

दिल्ली से कंट्रोल होता है कर्नाटक

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस अब स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रही। दिल्ली से रिमोट के जरिए राज्य चलाया जा रहा है। आर. अशोक ने दावा किया कि कर्नाटक की जनता समझ चुकी है कि असली सरकार बेंगलुरु में नहीं बल्कि दिल्ली में बैठकर चलाई जा रही है।

कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस सरकार एक और मोर्चे पर घिरी है। 'नवेद्दु निल्लादिद्दारे, कर्नाटक' बैनर तले 30 महिला संगठनों और नारीवादी समूहों ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवकुमार को खुला पत्र लिखा। पत्र में नए मंत्रिमंडल में किसी भी महिला को जगह न देने की कड़ी निंदा की गई। संगठनों ने मांग की कि तुरंत महिला मंत्रियों को शामिल कर इस गलती को सुधारा जाए।

karnataka dk shivkumar r ashok
यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान

वहीं, कांग्रेस ने नाराजगी को शांत करने की कोशिश तेज कर दी है। सीएम डीके शिवकुमार और रणदीप सुरजेवाला खुद नाराज विधायकों से बात कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में सीएम शिवकुमार ने पार्टी में अंदरूनी कलह की खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुट है और नाराज नेताओं से सकारात्मक माहौल में चर्चा हुई है। - एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live
navbharatlive.com