कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई... बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु के पास पत्थर खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और पीएम मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।

अक्षय साहू

Bangalore Stone Quarry Collapse News: कर्नाटक की बेंगलुरु के पास स्थित एक पत्थर खदान में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चट्टान गिरने से काम कर रहे सात मजदूरों की मौत हो गई। इसके अलावा कई और मजदूरों के दबे होने की बात की जा रही है। इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घटना को लेकर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, बेंगलुरु दक्षिण तालुक स्थित मदपट्टना में एक क्रशर की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जिससे बहुत दुख हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों का बख्शा नहीं जाएगा।

क्या बोले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार?

डीके शिवकुमार ने पोस्ट करते हुए कहा कि, खदान में हुए हादसे की घटना से मैं अत्यंत दुखी हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि मारे लोगों की आत्मा को शांति मिले, उनके परिवारों को यह दुख सहने की ताकत मिले, और घायल लोग जल्दी ठीक हों। उन्होंने कहा कि खदान मालिकों की यह जिम्मेदारी है कि वे खदान के काम में लगे मजदूरों की जान की सुरक्षा पक्का करें। सरकार उन खदानों के खिलाफ सही कार्रवाई करेगी जो नियमों का उल्लंघन करती हैं।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

डीके शिवकुमार के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि, बेंगलुरु में पत्थर की खदान में हुए हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जिससे बहुत दुख हुआ है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं।

विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

हादसे को लेकर यशवंतपुर के विधायक एस.टी. सोमशेखर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमशेखर ने हादसे के लिए अवैध खनन को दोषी ठहराया है। विधायक ने कहा कि इलाके में लंबे समय से नियमों को दरकिनार करके अवैध खनन किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा विधानसभा में कई बार उठाया था। इसके साथ ही सोमशेखर ने मांग की कि खान एवं भूविज्ञान विभाग, वन विभाग, पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिए।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला