करूर भगदड़ का दृश्य, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

करूर भगदड़ से पहले पुलिस ने लोगों पर चटकाई थी लाठियां, मदद के लिए लगाई गुहार, कोई बचाने नहीं आया

Tamil Nadu के करूर में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक वीडियो में पुलिस को लोगों पर लाठी भांजते देखा गया है।

प्रतीक पाण्डेय

Karur Stampede Tragedy: करूर में हुए इस भयावह हादसे से बचे लोगों की दिल दहला देने वाली कहानियां सामने आ रही हैं। चश्मदीदों का कहना है कि आयोजकों की लापरवाही और भारी भीड़ को लेकर की गई अनदेखी ने इस त्रासदी को जन्म दिया।

करूर में विजय की रैली में मची भगदड़ के बाद बचे लोगों ने बताया कि वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। भीड़ बेकाबू थी और विजय के देर से आने के कारण हालात और बिगड़ते चले गए। लोगों ने मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन कोई नहीं आया।

“हम मदद के लिए चिल्लाए, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था”

करूर में शनिवार को वेलुसामीपुरम के मैदान में विजय की पार्टी ‘टीवीके’ की रैली आयोजित की गई थी। भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने लगभग 10,000 लोगों की उपस्थिति का अनुमान लगाया था, लेकिन वहां 50,000 से भी ज्यादा लोग पहुंच गए। ऐसे में जब एक्टर विजय मंच पर पहुंचे और भीड़ उनके करीब आने लगी, तब भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

हादसे के समय वहां मौजूद शिवशंकरी ने बताया, "मेरे पड़ोसी मेरे सामने गिर पड़े। हम मदद के लिए चिल्लाए, लेकिन भीड़ में कोई हिल भी नहीं सका। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। हमें सांस तक लेने में दिक्कत हो रही थी।"

सुरक्षा इंतजाम नाकाफी, विजय की देरी ने हालात बिगाड़े

एक चश्मदीद नंद कुमार ने कहा, “हम वहां मौजूद थे। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कुछ नहीं किया गया। लोग घंटों से भूखे-प्यासे थे। विजय के छह घंटे देर से पहुंचने के कारण माहौल और असहज हो गया।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुछ सुरक्षा व्यवस्था थी, लेकिन वहां जितनी भीड़ आई, वह उसकी तुलना में 10 गुना ज्यादा थी।

एक अन्य व्यक्ति सूर्या ने बताया कि भगदड़ के बाद एम्बुलेंस तक मौके पर नहीं पहुंच पा रही थी। "भीड़ इतनी घनी हो गई थी कि खड़े रहने तक की जगह नहीं बची थी। एम्बुलेंस रास्ता नहीं बना पाई और कई घायलों को देर से अस्पताल पहुंचाया गया।"

हादसे की वजह अब भी अस्पष्ट, जांच के आदेश जारी

अधिकारियों की ओर से अब तक भगदड़ के सही कारणों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक भीड़ का नियंत्रण खो देना और आयोजकों की लचर व्यवस्था इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। लोगों की मानें तो मौके पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था। माना जा रहा है इस कारण से भी वहां पर लोगों में अफरा तफरी मच गई होगी।

ये सभा स्थल करूर-इरोड हाईवे के वेलुसामीपुरम क्षेत्र में था, जहां विजय अपने समर्थकों को संबोधित करने आए थे। उनके मंच पर आते ही भीड़ में अचानक हलचल मच गई और लोग मंच की ओर बढ़ने लगे। स्थिति बिगड़ती देख विजय ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा