दिल्ली ब्लास्ट पर भड़के बागेश्वर धाम बाबा (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'आतंकवादी मुस्लिम ही क्यों...' Delhi Blast पर भड़के बागेश्वर बाबा; मदरसों पर दिया बड़ा बयान

Delhi Blast ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मामले पर Baba Bageshwar की मुस्लिम और उनकी शिक्षा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

सौरभ शर्मा

Dhirendra Shastri Remark on Delhi Blast: दिल्ली में हुए बम धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना पर अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। हरियाणा के पलवल में अपनी पदयात्रा के दौरान उन्होंने इस आतंकी घटना की निंदा करते हुए एक ऐसा सवाल उठाया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने आतंकवाद को सीधे तौर पर एक समुदाय विशेष की शिक्षा नीति से जोड़ा है।

गौरतलब है कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों अपनी 'सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा' पर हैं। उनकी यह यात्रा दिल्ली से शुरू हुई थी जो अब हरियाणा में पहुंच चुकी है। पलवल से पहले, आठ नवंबर को उनका पड़ाव फरीदाबाद में था, जहां उनकी जनसभा में चार से पांच लाख लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। इसी मंच से फरीदाबाद और दिल्ली का नाम बदलने की मांग भी उठी थी। यात्रा मंगलवार को पलवल के सीनियर सेकंडरी स्कूल से शुरू होकर होडल विधानसभा पहुंची, जहां गांव मित्रोल में रात्रि विश्राम किया गया।

'आतंकवादी मुस्लिम ही क्यों होते हैं?'

पलवल में मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली ब्लास्ट पर एक बड़ा और विवादास्पद सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "यही विश्व का दुर्भाग्य है कि यही (मुस्लिम) क्यों आतंकवादी होते हैं।" उन्होंने इस गंभीर समस्या की जड़ पर बात करते हुए कहा कि कहीं न कहीं इनकी शिक्षा नीति में गड़बड़ है। धीरेंद्र शास्त्री ने सीधे तौर पर मदरसों की शिक्षा पर उंगली उठाते हुए कहा कि मदरसों की शिक्षा नीति में मानवता के बारे में पढ़ाया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा में सुधार ही इस तरह की मानसिकता को बदल सकता है।

हिंदू एकता ही समाधान

धीरेंद्र शास्त्री ने इस समस्या का स्थायी समाधान हिंदू एकता को बताया। उन्होंने कहा कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र बनता है और यदि सभी सनातनी एकजुट होंगे, तो वे लोग (आतंकी) ऐसी एक्टिविटी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदुओं की एकता और परंपरा का असली मतलब 'वासुदेव कुटुम्बकम' (पूरी दुनिया एक परिवार है) और 'अहिंसा परमो धर्म' (अहिंसा ही परम धर्म है) है। बाबा ने स्पष्ट कहा कि अगर हिंदू एकजुट होगा तो वे लोग किसी की जान लेने के बारे में कभी नहीं सोचेंगे। अपनी इस सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने सनातनियों को एकजुट होने का आह्वान किया और साथ ही यात्रा का विरोध कर रहे लोगों को सख्त चेतावनी भी दी।

किसान बचाओ पदयात्रा पर पुलिस का ब्रेक, जंतर-मंतर जा रहे 51 किसानों को खानौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर रोका

Weather Update: देशभर में मानसून का कहर जारी, दिल्ली और UP समेत 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी धरने पर बैठे

आंध्र प्रदेश: मछली पकड़ने गई नाव 15 दिन से लापता, 8 मछुआरों का नहीं मिला सुराग, मोबाइल और GPS भी बंद

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला