Bypoll Election 2025 : 7 राज्यों 8 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, इन नेताओं की साख है दांव पर 
देश

Bypoll Election 2025 : 7 राज्यों 8 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, अब तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

Assembly Bypoll 2025: जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान के अंता, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा, ओडिशा की नुआपड़ा और तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट पर मतदान हो रहा है।

अर्पित शुक्ला

Bypoll Election Voting: सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी आज मतदान हो रहा है। इनमें जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरन तारन, मिजोरम में डंपा और ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा सीट शामिल हैं। मतों की गिनती 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ की जाएगी।

खाली सीटों की पूरी लिस्ट-

  • जम्मू-कश्मीर: 27-बुडगाम- उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे से खाली।
  • जम्मू-कश्मीर: 77-नागरोटा- देवेंद्र सिंह राणा की मौत से।
  • राजस्थान: 193-अंता- कंवरलाल की अयोग्यता से।
  • झारखंड: 45-घाटशिला (ST)- रामदास सोरेन की मौत से।
  • तेलंगाना: 61-जुबली हिल्स- मगंती गोपीनाथ की मौत से।
  • पंजाब: 21-तरन तारन- डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मौत से।
  • मिजोरम: 2-दम्पा (ST)- लालरिंतलुआंगा सैला की मौत से।
  • ओडिशा: 71-नुआपाड़ा- राजेंद्र ढोलकिया की मौत से।

सुबह 9 बजे तक दर्ज किया गया मतदान

  • नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) - 15.11%
  • बडगाम (जम्मू-कश्मीर) - 9.36%
  • घाटशिला (झारखंड) - 17.33%
  • डंपा (मिजोरम) - 18.38%
  • नुआपाड़ा (ओडिशा) - 14.99%
  • तरनतारन (पंजाब) - 10.32%
  • अंता (राजस्थान) - 14.09%
  • जुबली हिल्स (तेलंगाना) - 10.02%

सीसीटीवी फुटेज और अधिकारियों पर उठे सवाल

CEO के सीसीटीवी फुटेज के दावे पर पूछे जाने पर, BJD नेता मोहंती ने राज्य में सीसीटीवी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने दो पुरानी घटनाओं का हवाला दिया, जहाँ सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। मोहंती ने कहा कि ऐसे में गंजम के EVM गोदामों में लगे सीसीटीवी पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।

BJD ने नुआपाड़ा जिला कलेक्टर, एसपी और क्षेत्रीय IGP की गतिविधियों को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई है। मोहंती का आरोप है कि ये अधिकारी सत्तारूढ़ भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, न कि लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए। हालांकि, उन्होंने CEO गोपालन की ईमानदारी और विश्वसनीयता पर भरोसा जताया।

नुआपाड़ा जिला कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी (DEO) मधुसूदन दश तथा एसपी अमृतपाल सिंह ने बताया कि सभी 358 मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं। इनमें वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित 47 संवेदनशील केंद्र भी शामिल हैं। CRPF कमांडेंट एरिक गिल्बर्ट जोस ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 2.53 लाख से अधिक मतदाता कुल 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM