प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स-एआई जनरेटेड) 
देश

असम चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, चुनाव आयोग ने 5 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

IPS Officers Transfer In Assam: असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले चुनाव आयोग ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश दिए हैं। जिससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रह सके।

सजल रघुवंशी

Assam Assembly Election 2026: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आयोग ने असम के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अधिकारियों का तुरंत तबादला करने और उन्हें अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी देने को कहा है।

चुनाव आयोग ने यह कदम चुनावी तैयारियों की समीक्षा के बाद उठाया है जिससे प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो सके और चुनाव प्रक्रिया पर किसी तरह का सवाल न उठे। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। असम में 2026 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आयोग लगातार प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है।

इन पांच अधिकारियों के किए तबादले

आईपीएस अधिकारी सोमालिन शुभदर्शिनी (2019 बैच) को माजुली का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। वहीं आर. शीतल कुमार (2020 बैच) को साउथ सलमारा जिले का एसपी बनाया गया है। इसी तरह अंचल चौहान (2020 बैच) को सादिया का एसपी नियुक्त किया गया है। सुधाकर सिंह (2013 बैच) का तबादला कर उन्हें चिरांग जिले का एसपी बनाया गया है, जबकि मोहन लाल मीणा (2016 बैच) को धेमाजी जिले का एसपी नियुक्त किया गया है।

ईसीआई ने दिए निर्देश

निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और 17 मार्च को सुबह 11 बजे तक अधिकारियों के कार्यभार संभालने की अनुपालन रिपोर्ट आयोग को भेजी जाए। इसके साथ ही आयोग ने यह भी कहा है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी तरह की चुनाव संबंधी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

असम में कब हैं चुनाव?

असम विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग लगातार प्रशासनिक निर्देश जारी कर रहा है और पर्यवेक्षकों की तैनाती भी कर रहा है।

एजेंसी इनपुट के साथ

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न