कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

6 महीने का काम BJP ने 6 दिन में कैसे किया? कांग्रेस का आरोप- भाजपा को ECI से सीधी सप्लाई

Congress नेता ने कहा कि जो काम राहुल गांधी के द्वारा 6 महीने की तैयारी के बाद किया गया उसे भाजपा ने 6 दिन में ही कर लिया। उनके आंकड़ों को उजागर करने के बाद ECI की भूमिका पर और सवाल खड़ा होता है।

सौरभ शर्मा

Congress allegation on Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव अब और तेज हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने भी फेक वोटर लिस्ट जारी की और बताया कि 6 लोकसभा क्षेत्रों में फेक वोटर है और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच सांठगांठ है और अब यह चुनाव रद्द होना चाहिए। खेड़ा ने सवाल उठाया कि भाजपा नेताओं को मतदाता सूची के आंकड़े इतनी जल्दी कैसे मिल गए, जबकि कांग्रेस को यह सुविधा नहीं दी गई।

पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी का मामला उठाने के कुछ घंटों के भीतर ही उन्हें चुनाव आयोग से नोटिस मिला, जबकि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के प्रेस कॉन्फ्रेंस के 24 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस नेता का आरोप है कि आयोग विपक्ष को इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची देने से बच रहा है, लेकिन भाजपा को ये डेटा आसानी से उपलब्ध है। खेड़ा ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर हमला बताया।

चुनाव आयोग का भेदभाव उजागर

खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी को प्रेस कांफ्रेंस के कुछ देर बाद ही आयोग का नोटिस आ जाता है और उनसे हलफनामा मांगा गया, लेकिन अनुराग ठाकुर के प्रेस कॉन्फ्रेंस के 24 घंटे से ज्यादा बीत गए हैं, लेकिन उन्हें कोई नोटिस नहीं आया। हमें बेंगलुरु के विधानसभा क्षेत्र महादेवपुरा के आंकड़ों को इकठ्ठा करने में 6 महीने लग गए थे, क्योंकि हमें इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची नहीं दी गई। वहीं अनुराग ठाकुर को सिर्फ छह दिन में छह लोकसभा सीटों का आंकड़े मिल गया।

भाजपा और आयोग पर सांठगांठ का आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा ने रायबरेली, वायनाड, डायमंड हार्बर और कन्नौज सहित छह लोकसभा क्षेत्रों में मतदाता पंजीकरण में गड़बड़ी के आरोप लगाए। अनुराग ठाकुर ने इन आंकड़ों के आधार पर विपक्षी नेताओं से इस्तीफे की मांग की। खेड़ा ने सवाल किया कि जब भाजपा इन आंकड़ों तक इतनी जल्दी पहुंच सकती है, तो विपक्ष को यह सुविधा क्यों नहीं दी जाती। उनका कहना है कि अगर वाराणसी की इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची सामने आ जाए तो फर्जी वोटिंग का सच उजागर हो जाएगा।

चुनाव रद्द करने की खुली मांग

वहीं खेड़ा ने जोर देकर कहा कि वाराणसी में मतगणना के दिन प्रधानमंत्री को फर्जी मतदाताओं का बूस्टर डोज मिला था और यह प्रधानमंत्री की कुर्सी चुराने जैसा है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पक्ष और विपक्ष दोनों आयोग से सवाल पूछ रहे हैं, तो उनकी चुप्पी लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस का मानना है कि मौजूदा हालात में 2024 का लोकसभा चुनाव रद्द कर नए सिरे से मतदान कराना ही उचित होगा।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल