आंध्र प्रदेश में नाव लापता (सोर्स: AI)
देश

आंध्र प्रदेश: मछली पकड़ने गई नाव 15 दिन से लापता, 8 मछुआरों का नहीं मिला सुराग, मोबाइल और GPS भी बंद

Andhra Pradesh Boat Missing: आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोणसीमा जिले से 3 अगस्त को समुद्र में गई नाव 8 मछुआरों समेत लापता है। मोबाइल और GPS बंद हैं, तटरक्षक बल ने तलाश शुरू की।

आलोक उमाकृष्ण

Andhra Pradesh boat missing 8 fishermen: आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोणसीमा जिले से समुद्र में मछली पकड़ने गई एक नाव आठ मछुआरों समेत लापता हो गई है। नाव 3 अगस्त को ओडलारेवु जेट्टी से मछली पकड़ने के लिए रवाना हुई थी और 13 अगस्त तक वापस लौटने की उम्मीद थी।

निर्धारित समय के बाद भी नाव नहीं लौटी और मछुआरों से संपर्क भी नहीं हो पाया। इसके बाद परिजनों और नाव मालिक के परिवार ने पुलिस तथा जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मछुआरों के मोबाइल फोन बंद बताए जा रहे हैं, जबकि नाव में लगा GPS सिस्टम भी काम नहीं कर रहा है। घटना के बाद परिवारों में चिंता का माहौल है और प्रशासन ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए तलाश अभियान तेज कर दिया है।

कब निकली थी नाव?

मिली जानकारी के अनुसार, लापता नाव अल्लावरम मंडल के कोमारागिरी पत्नम गांव निवासी कोपानाति रामकृष्ण वर्मा की है। रामकृष्ण वर्मा खुद भी नाव पर सवार थे और नाव चला रहे थे। नाव 3 अगस्त को ओडलारेवु जेट्टी से वैनतेय नदी और समुद्र के संगम के रास्ते समुद्र में गई थी।

मछुआरे अपने साथ करीब 15 दिनों का राशन और पर्याप्त डीजल लेकर निकले थे। शुरुआती जानकारी के आधार पर आशंका है कि नाव विशाखापत्तनम और पारादीप के बीच के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने गई होगी।

मत्स्य विभाग ने भी नाव पर रामकृष्ण वर्मा सहित कुल आठ मछुआरों के सवार होने की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक नाव की सही स्थिति और उसके संभावित स्थान की जानकारी नहीं मिल पाई है।

मछुआरों की तलाश में जुटा प्रशासन

नाव के तय समय पर वापस नहीं लौटने के बाद अंबेडकर कोणसीमा जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। जिला कलेक्टर आर. महेश कुमार ने विशाखापत्तनम स्थित भारतीय तटरक्षक बल से संपर्क कर लापता नाव और मछुआरों की तलाश में मदद मांगी है।

कलेक्टर ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को तटरक्षक बल के साथ समन्वय कर तत्काल तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक राहुल मीणा को नाव मालिक, परिजनों और अन्य मछुआरों से मिलने वाली जानकारी को तुरंत बचाव एजेंसियों तक पहुंचाने को कहा गया है।

प्रशासन समुद्री क्षेत्र में संभावित स्थानों की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मछुआरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और अभियान से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को जल्द साझा किया जाएगा।

आम जनता को रेलवे का बड़ा तोहफा! इन रूटों पर चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

दुनिया के दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने माना भारत का दम! सतत विकास, शिक्षा और मुक्त व्यापार के नीति को सराहा

दशहरा-दीवाली से पहले चीनी पर सरकार की सख्ती, घटाई गई स्टॉक रखने की सीमा; जमाखोरी पर होगा एक्शन

MPSC छात्रों के समर्थन में बोले राहुल गांधी, पुणे प्रोटेस्ट को लेकर सरकार पर साधा निशाना; उठाईं मुख्य मांगें

EU में भारतीय बासमती को PGI का इंतजार, 8 साल से लंबित है पंजीकरण; पाकिस्तान ने भी किया दावा