केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'सिंदूर से संतुष्टि तो महादेव ने लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाया', आतंक के आकाओं को करारा जवाब- शाह

Amit Shah ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंक के आकाओं को भारतीय नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ करने के परिणामों का स्पष्ट संदेश दिया। इससे लोगों में संतुष्टि और आत्मविश्वास दिखा है।

सौरभ शर्मा

Amit Shah on Operation Mahadev: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में 'ऑपरेशन महादेव' में शामिल सुरक्षा बलों को सम्मानित किया और देश को आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने यह साफ कर दिया है कि आतंकवादी अब भारतीय नागरिकों की जान से खेलकर बच नहीं सकते। शाह ने कहा कि जहां ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में संतुष्टि की भावना आई, वहीं ऑपरेशन महादेव ने उस संतुष्टि को आत्मविश्वास में बदल दिया। यह दर्शाता है कि भारत सरकार अब आतंकी हमलों का करारा जवाब देने में सक्षम है।

दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में अमित शाह ने भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की सराहना की। इन जवानों ने 'ऑपरेशन महादेव' के तहत पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया था। शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने दुनिया को दिखा दिया है कि आतंकवादी चाहे कोई भी रणनीति अपनाएं, वे अब भारत को नुकसान पहुंचाकर बच नहीं सकते। उन्होंने बताया कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसका बदला लेने के लिए यह ऑपरेशन चलाया गया था।

आतंक के आकाओं को स्पष्ट संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव' ने आतंक के आकाओं को भारतीय नागरिकों की जान से खेलने के परिणामों के बारे में एक स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इन ऑपरेशनों से सुरक्षा बलों ने दुनिया को दिखाया है कि भारत को नुकसान पहुंचाकर कोई भी बच नहीं सकता। शाह ने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में मई में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की गई थी, जबकि 'ऑपरेशन महादेव' ने पहलगाम नरसंहार में शामिल आतंकियों का सफाया कर दिया।

पहलगाम हमला: कश्मीर मिशन को पटरी से उतारने की असफल कोशिश

अमित शाह ने पहलगाम हमले को 'कश्मीर मिशन' को पटरी से उतारने का एक असफल प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि यह हमला ऐसे समय में किया गया, जब कश्मीर में पर्यटन अपने चरम पर था। शाह ने यह भी कहा कि अब जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने इन ऑपरेशनों को लेकर खुशी और उत्साह महसूस किया है। एनआईए की फॉरेंसिक लैब ने भी पुष्टि कर दी है कि 'ऑपरेशन महादेव' में मारे गए आतंकी वही थे, जिन्होंने पहलगाम में हमला किया था।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं