नई दिल्ली: प्रकृति हमारे कल्पना के परे है। जितना हम सोच भी नहीं पाते उतना हम नेचर हमें दिखाता है। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में सामने आया है, जिसे देख हर कोई दंग रह जाएगा। जी हां उत्तर प्रदेश में स्थित संगम नगरी प्रयागराज के आसमान में अनोखा नजारा देखने को मिला है। जिसकी चर्चा अब पुरे देश में हो रही है।
जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते है कि यहां सूरज एक घेरे में नजर आया। ऐसे में अब यह नजारा लोगों ने देखा तो कैमरे में कैद किया। लोग सूरज के इस नजारे को देखकर हैरान है। हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है।
इस तस्वीर में आसमान में सूरज के चारो तरफ अचानक इंद्रधनुषी गोला बना हुआ था। लोगों के लिए सूरज के चारों ओर ऐसा इंद्रधनुषी गोला हर किसी के लिए चौंकाने का विषय बन गया। कई लोग इस खगोलीय घटना को अपने कैमरे में कैद करने लगे। लोगों का कहना है कि ज्यादातर बारिश के मौसम में आसमान में इंद्रधनुष नजर आता है, लेकिन बिना बारिश के इस तरह का नजारा एक अलग घटना है, जो हर किसी को हैरान कर रही है।
ज्ञात हो कि लोगों ने इस खगोलीय घटना को पहली बार देखा है। हालांकि इस गोलाकार नजारे को लेकर खगोल विज्ञानियों का कहना है कि इसे वॉटर हॉलो या हलो कहा जाता है। बता दें कि इस तरह का गोल इंद्रधनुष तब बनता है, जब सूरज के आसपास बादल होते हैं। इस बारे में जानकारों का कहना है कि इस गोल आकार में बर्फ की बूंदें भी होती हैं, जिनसे रिफ्लेक्ट होकर किरणें जमीन पर आती हैं। इसलिए लोगों को नग्न आंखों से यह खगोलीय घटना दिखाई देती है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां आसमान में यह नजारा पहली बार देखा है।