अल्लू अर्जुन जेल से रिहा 
देश

एक रात जेल में बिताने के बाद अल्लू अर्जुन जेल से रिहा, 'पुष्पा' को हाई कोर्ट ने दी 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत

साउथ सुपरस्टार 'पुष्पा' अल्लू अर्जुन आज जेल से रिहा हो गए हैं। वह आज सुबह 6।44 बजे चंचलगुडा जेल से बाहर आए हैं।उन्हें कल यानी बीते शुक्रवार को संध्या थिएटर केस में गिरफ्तार किया गया था।

राहुल गोस्वामी

हैदराबाद: साउथ सुपरस्टार 'पुष्पा' अल्लू अर्जुन आज जेल से रिहा हो गए हैं। वह आज सुबह 6।44 बजे चंचलगुडा जेल से बाहर आए हैं।उन्हें कल यानी बीते शुक्रवार को संध्या थिएटर केस में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए जेल भी भेज दिया था। हालांकि फिर इसके बाद उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। फिलहाल तेलंगाना हाई कोर्ट से उन्हें 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है।

जानकारी दें कि, तेलंगाना हाई कोर्ट ने फिल्म ‘पुष्पा 2' के प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत के मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को बीते शुक्रवार को चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी। वहीं इससे पहले दिन में हैदराबाद की एक अदालत ने अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

जेल सूत्रों ने बताया था कि ऐसा लग रहा है कि हाई कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद अभिनेता को जेल में ही रात गुजारनी पड़ेगी , क्योंकि जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिली थी। सूत्रों ने बताया कि यदि जमानत की प्रति प्राप्त भी हो जाती है तो उसकी जांच करनी होगी और शुक्रवार को रिहाई संभव नहीं होगी। ऐसे में अल्लू अर्जुन शनिवार अब सुबह ही जेल से बाहर आ सकेंगे।

वहीं इससे पहले दिन में, हाई कोर्ट ने अभिनेता को अंतरिम जमानत देते हुए उन्हें मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया था । अल्लू अर्जुन को उनकी हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में आज ही हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत के आदेश के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चंचलगुडा जेल भेज दिया गया था।

वहीं 4 दिसंबर की रात अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक संध्या थिएटर में उमड़ पड़े थे। उसी दौरान भगदड़ मचने से 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी और उनका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था। हैदराबाद पुलिस ने महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली थाने में मामला दर्ज किया है।

अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर महिला की मौत के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया था।शुक्रवार को स्थानीय अदालत द्वारा अर्जुन को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के तुरंत बाद, उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी और मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी, 2025 तक के लिए स्थगित कर दी थी।

इस बीच, मशहूर अभिनेता की गिरफ्तारी से राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। हालांकि, वहीं, भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के पति ने बीते शुक्रवार को कहा कि फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन की इसमें कोई गलती नहीं है और वह इस त्रासदी के लिए अभिनेता को जिम्मेदार नहीं मानते। महिला के पति भास्कर ने कहा थी कि वह इस घटना के संबंध में दर्ज कराया गया अपना मामला ‘‘वापस लेने के लिए तैयार'' हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अल्लू अर्जुन का सिनेमाघर में पहुंचना गलत नहीं था। मैं अपना मामला वापस लेने के लिए तैयार हूं।'' भास्कर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें अर्जुन की गिरफ्तारी के बारे में कोई सूचना नहीं दी और समाचारों से ही उन्हें इसकी जानकारी मिली थी। (एजेंसी इनपुट के साथ )

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा