शादीशुदा राज कपूर को नरगिस से हुआ था प्यार, बेपनाह मोहब्बत के बावजूद नहीं कर सके शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अधूरी लव स्टोरी हैं, जिनकी चर्चा आज भी होती हैं। इन्हीं में से एक एक्टर राज कपूर और एक्ट्रेस नरगिस की लव स्टोरी हैं। इतना ही नहीं राज कपूर और नरगिस की जोड़ी फैंस को काफी पसंद था।
शादीशुदा राज कपूर को नरगिस से हुआ था प्यार, बेपनाह मोहब्बत के बावजूद नहीं कर सके शादी
शादीशुदा राज कपूर को नरगिस से हुआ था प्यार
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अधूरी लव स्टोरी हैं, जिनकी चर्चा आज भी होती हैं। इन्हीं में से एक एक्टर राज कपूर और एक्ट्रेस नरगिस की लव स्टोरी हैं। इतना ही नहीं राज कपूर और नरगिस की जोड़ी फैंस को काफी पसंद था। प्यार हुआ इकरार हुआ गाने में राज कपूर और नरगिस का रोमांस आज भी फैंस देखना पसंद करते हैं। फिल्मी पर्दे की तरह रियल लाइफ में भी दोनों एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे, हालांकि इसके बावजूद दोनों की शादी नहीं हो सकी।

राज कपूर के लिए नरगिस ने हर हदें पार कर दी थी। राज कपूर और नरगिस पहली बार फिल्म 'आग' में एक साथ काम किया था। पहली ही फिल्म से दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया। कपूर खानदान ने भी इस रोमांस की तरफ से आंखें मूंद ली। फिल्म 'बरसात' के बाद एक तरह से राज कपूर के परिवार ने भी इस रिश्ते को मौखिक स्वीकृति दे दी।

नरगिस ने बेच दिए थे अपने सोने के कड़े

नरगिस ने दिल, आत्मा के साथ अपना अपना पैसा भी राज कपूर के नाम कर दिया था। जब आर के स्टूडियो के पास पैसों की कमी हुई तो नरगिस ने अपने सोने के कड़े तक बेच डाले। उन्होंने आरके फिल्म्स के कम होते खजाने को भरने के लिए बाहरी प्रोड्यूसरों की फिल्मों जैसे 'घर संसार', 'अदालत' और 'लाजवंती' में काम किया।

राज कपूर से मिला धोखा

राज कपूर शादीशुदा थे और 5 बच्चों के पिता भी। वो अपने परिवार को छोड़ना नहीं चाहते थे, जबकि नरगिस हर कीमत पर उनसे शादी करना चाहती थी। कानून के मुताबिक ये शादी नहीं हो सकती थी, क्योंकि श्रीमती कृष्णा कपूर तलाक के लिए राजी नहीं थी। इधर राज कपूर भी अपने परिवार को छोड़ने को तैयार नहीं थे। राज कपूर से पूरी तरह नाउम्मीद होने के बाद नरगिस ने मन ही मन उनसे दूर जाने का फैसला कर लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com