सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव, (सोर्स- सोशल मीडिया)  
देश

'2027 में BJP का चेहरा नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ', सपा प्रमुख अखिलेश का बड़ा दावा; यूपी में सियासी हलचल तेज

Akhilesh Yadav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा की पूर्व सरकारों और नेताओं पर हमले के बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सीधा हमला कर दिया है। आइए जानते हैं कि अखिलेश ने क्या कहा?

मनोज आर्या

Akhilesh Yadav On Yogi Adityanath: 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच लगातार तीखी टीका-टिप्पणीयां हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा की पूर्व सरकारों और नेताओं पर हमले के बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सीधा हमला कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वर्तमान को क्यों भूल जाते हैं और आने वाले कल की बात क्यों नहीं करते। यही नहीं अखिलेश ने अगले चुनाव में उनके सीएम चेहरा होने पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस संबंध में एक पोस्ट भी की है, जिसमें मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोला है। इसमें उन्होंने बीजेपी सरकार के सत्ता से जाने का दावा भी किया है।

सीएम योगी पर अखिलेश का तंज

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि मुख्यमंत्री जी वर्तमान को क्यों भूल जाते हैं और आनेवाले कल की बात क्यों नहीं करना चाहते हैं। सुनने में तो ये आया है कि आप ही चेहरा होंगे फिर आनेवाले कल पर बात करने से क्यों कतराते हैं। कहीं आप भाजपाइयों की दस साल पुरानी उस बात को याद करके तो नहीं घबराते हैं कि भाजपावाले जिसे चेहरा बनाते हैं, उसको पिछले दरवाजे का रास्ता दिखाते हैं।

आपका समय जा रहा है- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो ये है कि आप भी जानते हैं कि ऐसे या वैसे या फिर कैसे भी न तो आप, न आपके दल के लोग सत्ता में वापस आ रहे हैं, इसीलिए आप भविष्य से मुंह चुरा रहे हैं और भाषा-विचार की मर्यादाओं से बाहर जा रहे हैं। ये जिव्हा का विचलन ही बता रहा है, आपका दौर जा रहा है। हम सदैव सभ्य-सुसंस्कृत रहेंगे और आपकी ससम्मान विदाई करेंगे।

सपा-भाजपा में बयानों का दौर जारी

यहां बता दें कि सपा प्रमुख के बाद अब बीजेपी की तरफ से भले ही कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि इसको लेकर जल्द ही किसी नेता का बयान आ सकता है। जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव बीजेपी पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज