फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामला सोर्स- AI
देश

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव, रद्द हो सकता है लाइसेंस

Air India Pilot: फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दूसरे डोप टेस्ट में भी पायलट मारिजुआना स्मोक (गांजा) में पॉजिटिव पाया गया।

अमन मौर्या

Phuket Delhi Flight Pilot Dope Test Positive: एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में नया अपडेट सामने आया है। 4 अगस्त को थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2379 भीषण टर्बुलेंस घटना की जांच एविएशन एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को सौंपी गई थी। जांच में पायलट का दूसरा डोप टेस्ट पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आ रही है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को दूसरे टेस्ट में भी पायलट पॉजिटिव पाया गया। बताया जा रहा है कि पायलट ने मारिजुआना स्मोक किया था। आमतौर पर यह वीड या गांजा के नाम से जाना जाता है।

रद्द हो सकता है पायलट का लाइसेंस

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स के प्रेसिडेंट कैप्टन सीएस रंधावा ने रविवार को कहा था कि अगर टेस्ट पॉजिटिव आता है, तो पायलट का लाइसेंस रद्द होने के साथ-साथ जुर्माना और अन्य कार्रवाई भी हो सकती है, जो पायलट के भविष्य पर असर डाल सकती है। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट में हुआ था भीषण टर्बुलेंस

एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2379 के तौर पर उड़ रही एयरबस ए320 को ओडिशा के ऊपर उड़ान भरते समय जबरदस्त टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा और अचानक इसकी ऊंचाई में करीब 300 फीट का बदलाव आया। इसके बाद विमान स्थिर हो गया और नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।

एयर इंडिया ने जारी किया बयान

एयर इंडिया ने कहा है कि वह सिविल एविएशन नियमों के तहत क्रू मेंबर का रेगुलर ड्रग टेस्ट करती है। हालांकि, एयरलाइन ने कहा कि पायलटों के फ्लाइट के बाद किए गए स्क्रीनिंग टेस्ट के नतीजे उसे नहीं बताए गए थे।

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी