केबिन क्रू सदस्य लैमनुंथीम सिंगसन और नगंथोई शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

अहमदाबाद हादसा और करीब आए दो समुदाय, एकजुटता की मिसाल बन गईं कुकी और मैतेई बेटियां; जानें क्या है पूरा मामला

अहमदाबाद के प्लेन क्रैश में 241 की मौत हुई, जिनमें मणिपुर के दो केबिन क्रू लैमनुंथीम (कुकी) और नगंथोई (मैतेई) शामिल हैं। इनके निधन से मणिपुर में कुकी-मैतेई संघर्ष में अस्थायी राहत तो मिली है।

सौरभ शर्मा

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने जहां पूरे देश को गम में डुबो दिया, वहीं मणिपुर के दो समुदायों कुकी और मैतेई को करीब लाने का दर्दभरा कारण भी बन गया। इस हादसे में जान गंवाने वाली केबिन क्रू सदस्य लैमनुंथीम सिंगसन और नगंथोई शर्मा अलग-अलग समुदायों से थीं, लेकिन उनकी साझा शहादत ने लंबे समय से संघर्ष की आग में जल रहे मणिपुर में कुछ समय के लिए शांति और संवेदनशीलता की भावना को जन्म दे दिया। दोनों की मौत ने न सिर्फ मणिपुर को रुलाया, बल्कि इंसानियत की एक नई तस्वीर भी पेश की।

हादसे के बाद मणिपुर से लेकर दिल्ली तक शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली में रहने वाले मैतेई और कुकी समुदायों ने मिलकर श्रद्धांजलि सभा और कुकी छात्र संगठनों ने कैंडिल मार्च का आयोजन किया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि विपत्ति के क्षण में सामाजिक दीवारें भी कमजोर हो जाती हैं। दोनों परिवारों के सदस्य अहमदाबाद पहुंच गए हैं और डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया जारी है, ताकि उनकी बेटियों के पार्थिव शरीर की पुष्टि हो सके।

साझा शोक में बदला वर्षों का संघर्ष

मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था, लेकिन जब इस विमान हादसे में दोनों समुदायों की बेटियां जान गंवा बैठीं, तो पूरा राज्य एकजुट हो गया। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर जगह संवेदना और एकता के स्वर गूंजने लगे। लोग यह मानने लगे कि इंसानी रिश्ते किसी भी जातीय भेदभाव से ऊपर होते हैं।

कुकी-मैतेई की बेटियां बनीं एकता की प्रतीक

लैमनुंथीम सिंगसन और नगंथोई शर्मा भले ही अलग पृष्ठभूमि से थीं, लेकिन उनके जीवन का अंतिम सफर एक ही विमान में था। एयर इंडिया की फ्लाइट जब टेकऑफ के चंद सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई, तब इन दोनों की जान भी चली गई। यह हादसा न केवल विमानन क्षेत्र की बड़ी त्रासदी बना, बल्कि मणिपुर की सांप्रदायिक दरारों पर एक अस्थायी मरहम भी बन गया। अहमदाबाद विमान हादसे में कैबिन क्रू के रूप में कार्यरत कुकी मैतेयी समुदाय की बेटियों के परिवारों को दोनो तरफ से संवेदनाएं देने का सिलसिला चल रहा है।

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR