अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद का दृश्य (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

अहमदाबाद में पायलट ने जानबूझकर क्रैश किया था प्लेन? इटली के अखबार ने किया बड़ा दावा, सामने आई असलियत

AAIB Statement: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने पिछले साल अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 प्लेन क्रैश की जांच को लेकर मीडिया में चल रही अटकलों पर सफाई दी है।

अभिषेक सिंह

Ahmedabad Plane Crash: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने पिछले साल अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 प्लेन क्रैश की जांच को लेकर मीडिया में चल रही अटकलों पर सफाई दी है। AAIB ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनवेरिफाइड हैं और सिर्फ अटकलों पर आधारित हैं।

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कहा कि प्लेन क्रैश की जांच अभी भी चल रही है और इस समय किसी व्यक्ति या वजह को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा। ब्यूरो ने मीडिया और जनता से ऑफिशियल बयान और फाइनल जांच रिपोर्ट का इंतजार करने को कहा है।

AAIB ने अपने बयान में क्या कुछ कहा?

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट की जांच एक मुश्किल और टेक्निकल प्रोसेस है, जिसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का पूरी तरह से रिव्यू, टेक्निकल एनालिसिस, मौसम की स्थिति और कई दूसरे फैक्टर शामिल हैं। इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

AAIB ने बताया फैसले का सही समय

AAIB ने अपने बयान में दोहराया कि जांच पूरी ट्रांसपेरेंसी और प्रोफेशनलिज़्म के साथ की जा रही है। अभी एयर इंडिया की फ्लाइन संख्या 171 क्रैश की जांच चल रही है और जरूरी फैक्ट्स वेरिफाई होने के बाद ही ऑफिशियल फैसले जारी किए जाएंगे।

इटली के अखबार ने क्या दावा किया था?

इटली के अखबार कोरिएरा डेला सेरा ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि अहमदाबाद में हुआ हादसा किसी टेक्निकल खराबी की वजह से नहीं, बल्कि "जानबूझकर की गई हरकत" का नतीजा था। अखबार के इस दावे के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

प्लेन क्रैश में गई थी 260 लोगों की जान

पिछले साल 12 जून को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश में कुल 260 लोगों की जान चली गई थी। इनमें से 241 प्लेन में सवार थे और 19 जमीन पर थे जहां प्लेन क्रैश हुआ था। इस प्लेन क्रैश में सीट 11ए पर बैठा हुआ इकलौता यात्री जिंदा बचा था।

प्लेन टेकऑफ के 32 सेकंड बाद क्रैश हो गया। प्लेन रनवे से सिर्फ 1.7 किलोमीटर दूर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा था। इस हादस में जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी के साथ-साथ विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार