PHOTO- ANI 
देश

BBC पर हो सकती है कार्यवाई! गुजरात विधानसभा में प्रस्ताव पारित

सूर्यकांत तिवारी

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा (Gujarat Assembly) में एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से 2002 के गोधरा दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री (documentary) के लिए BBC के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी (Harsh Sanghvi) ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री सिर्फ मोदी के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के 135 करोड़ नागरिकों के खिलाफ है। बीजेपी विधायक विपुल पटेल ने शुक्रवार को विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में गोधरा दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश कर चर्चा में डॉक्यूमेंट्री में दिखाए गए मनगढ़ंत निष्कर्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पिछले दिनों बीबीसी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर देश दुनिया में बवाल शुरू हो गया। बाद में बीबीसी कार्यालय पर आईटी की टीम का द्वारा की गई जांच पड़ताल को लोग इसी मामले से जोड़कर देखने लगे। एक बार फिर यह मुद्दा उठा है। प्रस्ताव में कहा गया कि बीबीसी डॉक्यूमेंट्री भारत के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि और लोकप्रियता को धूमिल करने का एक प्रयास है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1634368127881428992

बीजेपी नेताओं का मानना है कि देश की सर्वोच्च अदालत से क्लीन चीट मिलने के बावजूद इंडिया: द मोदी क्वेश्चन शीर्षक वाले बीबीसी के दो भागों की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री फिर से 2002 के गोधरा दंगों और गुजरात में सांप्रदायिक दंगों के लिए तत्कालीन राज्य सरकार को दोषी ठहराने का प्रयास करती है। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में 2002 की घटनाओं को गलत तरीके से पेश करती है और भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने का दुर्भावनापूर्ण और निम्न स्तर का प्रयास है। इस लिए इसपर कार्यवाई की जाए। 

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो