हादसे के बाद की तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

जयपुर में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट आई यात्री बस; दो लोगों की दर्दनाक मौत- VIDEO

Jaipur Bus Accident: राजस्थान के जयपुर में आज मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मनोज आर्या

Jaipur Bus Accident: राजस्थान की जयपुर जिले के मनोहरपुर इलाके में आज मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। जहां मजदूरों से भरी एक बस अचानक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गई, जिसके बाद करंट पूरी बस में फैल गया। जिससे पूरी बस में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना का शिकार हुई बस मजदूरों को टोडी क्षेत्र स्थित ईंट भट्टे पर लेकर जा रही थी। रास्ते में हाईटेंशन तार से बस का संपर्क हो गया, जिसके कारण पूरी बस करंट की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में रखे गैस सिलेंडरों में भी धमाका हो गया। धमाकों की आवाज आसपास के ग्रामीण दहशलत में आ गए और मदद के लिए मौके पर दौड़ पड़े।

स्थानीय लोगों ने मजदूरों को बाहर निकाला

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग में झुलसे मजदूरों को बस से बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने हादसे के बाद इमरजेंसी वार्ड में अलर्ट जारी किया है।

बस में सवार थे कुल 20 मजदूर

जयपुर के जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी और पुलिस अधिकारी भी मौके पर रवाना हुए। बताया जा रहा है कि घटना की शिकार हुई बस में कुल 20 मजदूर सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि हादसा बस की उंचाई और हाईटेंशन लाइन की दूरी कम होने की वजह से हुआ। बिजली विभाग की लापरवाही की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही इस हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इससे पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

यह पहली घटना नहीं है, जहां एक चलती बस इस तरह के दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई हो। हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर (Jaisalmer Bus Fire Accident) में भी इस तह की घटना हुई थी। 14 अक्टूबर को राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती एसी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, बाद में दो घायलों ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन हालिया घटनाओं ने बस यात्रा की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट