ईपीएफओ ऑफिस सोर्स- सोशल मीडिया
देश

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को तोहफा, EPFO की कवरेज सीमा 15 से 25 हजार किया गया; 51 लाख कर्मचारियों को लाभ

EPFO New Rule: केन्द्रीय कैबिनेट ने बुधवार को EPFO के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 प्रति माह करने की मंजूरी दी। इससे 51 लाख से अधिक कर्मचारी को लाभ मिलेगा।

नितिन कुमार राय

EPFO Wage Ceiling Raised: प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने EPFO ​​वेतन सीमा को 15,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने को मंजूरी दे दी है। सरकार ने बुधवार को इस फैसले के बारे में घोषणा की। इस कदम से 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों के ईपीएफओ के दायरे में आने की उम्मीद है।

अब तक, 15 हजार रूपये से ज्यादा मासिक वेतन वाली नई नौकरी शुरू करने वाले व्यक्ति को अपने-आप EPFO ​​के तहत कवर करने की जरूरत नहीं होती थी।

नई सीमा के साथ,  25 हजार रूपये प्रति माह तक कमाने वाले कर्मचारी लागू नियमों के तहत अनिवार्य EPFO ​​कवरेज के दायरे में आ जाएंगे। इससे कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड की बचत, पेंशन के फायदे और इंश्योरेंस कवर मिल सकेगा।

एम्पलॉयर को देनी होगी ज्यादा रकम

EPFO के नए नियम के तहत वेतन सीमा बढ़ने का मतलब यह भी है कि एम्प्लॉयर को कर्मचारी के PF और पेंशन योगदान के लिए ज्यादा रकम देनी होगी। आम तौर पर, एम्प्लॉयर कर्मचारी के PF खाते में वेतन सीमा का 12% योगदान देता है। वेतन सीमा बढ़ने से एम्प्लॉयर का योगदान भी बढ़ जाएगा। दूसरी ओर, कर्मचारी की टेक-होम सैलरी कम हो जाएगी।

2014 में आखिरी बार बढ़ाया गया था

सितंबर 2014 में वेतन सीमा को आखिरी बार बढ़ाकर 15 रूपये किया गया था। सरकार ने कहा कि हालिया बढ़ोतरी में वेतन और आय में हुई वृद्धि और पिछले 12 सालों में औपचारिक रोजगार के विस्तार को ध्यान में रखा गया है। दायरा बढ़ने से सालाना सरकारी खर्च लगभग 11,339 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि अभी यह सालाना बजट सपोर्ट के तौर पर लगभग 10,250 करोड़ रुपये है। पांच साल में अनुमानित खर्च लगभग 56,696 करोड़ रुपये है।

विश्वकर्मा जयंती से पहले तोहफा

नई नीति की घोषणा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विश्वकर्मा जयंती से एक दिन पूर्व मोदी जी ने देश के श्रमिकों को बड़ा तोहफा दिया है। आज केन्द्रीय कैबिनेट ने EPFO के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने की मंजूरी दी। इससे 51 लाख से अधिक कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे और उन्हें प्रोविडेंट फंड, EPS पेंशन तथा EDLI बीमा का लाभ मिलेगा।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन पीएम नरेंद्र मोदी, जानवरों के साथ ऐसे वक्त बिताते हैं

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई