UPSC EPFO Recruitment 2026: ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका, APFC के 80 पदों पर भर्ती; 11 सितंबर तक करें आवेदन

UPSC APFC Vacancy : UPSC ने EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 80 पदों पर भर्ती का मौका दिया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC has announced 80 APFC vacancies in EPFO.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

UPSC Vacancy 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के 80 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू होगी और योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे।

भर्ती परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी, हालांकि परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। कुल 80 पदों में 29 अनारक्षित, 8 ईडब्ल्यूएस, 18 ओबीसी, 15 एससी और 10 एसटी वर्ग के लिए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

EPFO में APFC के 80 पदों पर भर्ती

एपीएफसी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और बेंचमार्क दिव्यांगता वाले पात्र उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

EPFO कर्मचारी और केंद्र या संघ राज्य क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों को निर्धारित शर्तों के तहत अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जा सकती है। आरक्षण और आयु में छूट से संबंधित अंतिम शर्तें आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी।

11 सितंबर 2026 तक आवेदन करें

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा समेत निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन पेन-पेपर मोड में होगी और इसकी तारीख आयोग बाद में जारी करेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर संबंधित भर्ती का ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलना होगा।

इसके बाद पंजीकरण कर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फॉर्म जमा करने से पहले उम्मीदवारों को सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तारीख 11 सितंबर 2026 है, इसलिए उम्मीदवारों को आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है।

UPSC has announced 80 APFC vacancies in EPFO.
NHAI Recruitment 2026: मैनेजर और DGM के 60 पदों पर बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता, सैलरी
Navbharat Live
navbharatlive.com