File Pic 
देश

लाखों रेल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इस दिन मिलेगा

सुभाष यादव

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) ने 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया है। इसी के साथ ही अब रेल मंत्रालय (Railway Ministry) ने सभी जोनों को भत्ते का भुगतान करने का आदेश दिया है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश की मानें तो महंगाई भत्ते को प्रभावी संशोधित दरों के साथ दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि रेल मंत्रालय के इस फैसले के बाद उसके 14 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक इसका भुगतान किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (वेतन आयोग-VII एवं एचआएमएस) की तरफ से इसे लेकर सभी जोन एवं उत्‍पादन इकाइयों को पत्र जारी किया गया है। 

गौर हो कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार रेल कर्मचारियों को देय महंगाई भत्‍ते को 1 जनवरी 2022 से मूल वेतन के 31 फीसदी की मौजूदा दर से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया जाए। इस पत्र में आगे कहा गया कि इसमें अन्य प्रकार के किसी वेतन जैसे विशेष वेतन सहित अन्य चीजों का समावेश नहीं है। इसमें सिर्फ महंगाई भत्‍ता पारिश्रमिक का विशिष्‍ट तत्‍व रहेगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार ने 30 मार्च को लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी थी। केंद्र ने डीए को तीन फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। सरकार के इस फैसले से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को इसका फायदा मिलने जा रहा है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z