मौके पर मौजूद भीड़, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

हैदराबाद में एक ही घर में 5 लोगों की मौत, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

5 People Death News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं।

प्रतीक पाण्डेय

5 Dead Body Found in Hyderabad: हैदराबाद में एक घर में पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। मियापुर थाना क्षेत्र के मक्था महबूबपेट इलाके में एक ही परिवार के पांच लोग मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया।

मृतकों में एक मासूम बच्ची भी शामिल

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान लक्ष्मैया (60), वेंकटम्मा (55), उनके बेटे अनिल (32), बेटी कविता (24) और दो वर्षीय मासूम बच्चे के रूप में हुई है। यह परिवार मूल रूप से कर्नाटक के गुलबर्गा जिले का रहने वाला था और पिछले छह सालों से हैदराबाद में रह रहा था। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रथम दृष्टया पुलिस को आत्महत्या का संदेह

पुलिस को शक है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का हो सकता है। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ के चलते परिवार ने यह कदम उठा लिया होगा। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।

रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ जारी

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना के पीछे की वजह का कोई अंदाजा नहीं है। पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके। कविता हाल ही में अपने पति के साथ अपने मायके आई थीं और नया घर तलाश रही थीं। अनिल, जो निर्माण मजदूर के रूप में काम करता था, ने अपने दोस्त से बुधवार शाम को फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि उन्हें किराए का नया घर मिल गया है और गुरुवार को वे वहां शिफ्ट होने वाले हैं। मगर, उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना सामने आ गई।

आर्थिक तंगी बनी वजह या मामला कुछ और?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार रोजगार और लिए गए कर्ज चुकाने के लिए हैदराबाद आया था। कर्ज का बोझ और आजीविका की समस्या के कारण वे लंबे समय से मानसिक दबाव में थे। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आर्थिक हालात इस घटना की एक बड़ी वजह हो सकते हैं।

बुराड़ी कांड की याद दिलाती है ये घटना

यह घटना दिल्ली के चर्चित बुराड़ी कांड की याद दिलाती है, जिसमें एक ही परिवार के 11 लोग अपने घर में मृत पाए गए थे। हैदराबाद की यह घटना भी वैसी ही सनसनी और खौफ का माहौल पैदा कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। जांच अधिकारी ने कहा, “सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।”

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन