HIGHLIGHTS
लतीफ भट नवंबर 2025 में घर से हुआ लापता
धीरे-धीरे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर सज्जाद गुल के कॉन्टैक्ट में आया
लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर के रूप में करता रहा सेनाओं पर हमला
Latif Bhat Encounter Story: लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट ने 11 नवंबर को CRPF जवानों पर हुए हमले की साजिश रची थी। तब से लेकर सुरक्षा बल उसकी तलाश कर रहे थे।
कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियों का आभास हो रहा था, जिसे लेकर जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी रहा। मौके पर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट को पकड़वाने के लिए 15 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था।
लतीफ भट जंगलपोरा की एक मस्जिद में छुपा था। पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए उससे बात की और कहा कि खुद को हमें सौंप दो। लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद लतीफ भट का एनकाउंटर किया गया है।
पहले जब लतीफ 22 साल का था तो बढ़ई का काम करता था। उस वक्त वो कुलगाम के खरेवान चादर (अशमुजी) का रहने वाला था। उसे सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की।
इसके बाद फिर से सरकारी डिग्री कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। आपको भी जानकर हैरानी होगी कि आतंकी बनने से पहले लतीफ एक नवजवान कारपेंटर (बढ़ई) था।
ये कहानी साल 2025 से शुरू होती है। जब लतीफ अपने घर से अचानक लापता हो गया। जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान ही लतीफ पाकिस्तान देश में बैठे हैंडलर सज्जाद गुल के कॉन्टैक्ट में आया जिसके बाद उसे ट्रेनिंग दी गई और लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क में शामिल कर लिया गया।
22 जुलाई 2026: अनंतनाग के लाल चौक इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अशिक हुसैन कुरैशी की गोली मारकर हत्या के मामले में उसका नाम सामने आया
अगस्त 2026: दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमले की घटनाओं से भी उसका नाम जोड़ा गया
11 नवंबर 2026: कुलगाम में सीआरपीएफ (CRPF) की नाका पार्टी पर हुए हमले में वह मुख्य आरोपी माना गया, जिसमें तीन जवान घायल हुए थे