चंबा में हादसा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 150 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैवलर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Himachal Road Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा हादसा हुआ। चंबा जिले में एक टैम्पो ट्रैवलर 150 फीट गहरी खाई में गिरी गई। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है।

प्रिया जैस

Himachal Pradesh Accident News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। चंबा जिले में स्थित भटियात के काकिरा में एक टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। काकिरा में एक पर्यटकों से भरी ट्रैवलर 150 से 300 फीट गहरी में खाई में गिर गयी। घटना इतनी भीषण थी कि, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे पर्यटकों से भरी एक इनोवा क्रिस्टा ट्रैवलर का नियंत्रण बिगड़ा और गाड़ी 150 से 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। ट्रैवलर में कुल 10 लोग मौजूद थे, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य 4 लोगों के सिर पर गंभीर चोट लगने से हालत नाजुक बताई जा रही है।

गुजरात के थे सभी पर्यटक

घायलों को तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही, पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर भेजी गई। SP विजय सकलानी ने इस घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक गुजरात के पर्यटक थे। गुजरात के सभी पर्यटक मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त इलाके में भारी बारिश हो रही थी। बारिश के कारण सड़क भी गीली थी।

ट्रैवलर के उड़ गए परखच्चे

हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। अंधेरा होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जांट में जुटी पुलिस

चंबा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अभी यह कहना मुश्किल है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि हादसा ड्राइवर को नींद लगने से हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ। फिलहाल, पुलिस गुजरात के इन पर्यटकों की शिनाख्त कर रही है, ताकि हादसे में शामिल लोगों के परिवार से संपर्क साधा जा सके।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ