हिमाचल प्रदेश की फेमस जगह नहीं बल्कि इस गांव को करें विजिट, फुरसत के पलों में बिताएं समय

हिमाचल प्रदेश में मौजूद हिक्किम एक ऐसा ही अद्भुत और सुंदर गांव है। जहां की हसीन वादियां आपके दिल और दिमाग दोनों को ताजगी से भर देगी। चिंता और परेशानियों का नाम भी आपके जेहन से दूर चला जाएगा।
हिमाचल प्रदेश की फेमस जगह नहीं बल्कि इस गांव को करें विजिट, फुरसत के पलों में बिताएं समय
हिक्किम गांव हिमाचल प्रदेश (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Himachal Pradesh Hidden Places: हिमाचल प्रदेश पहाड़ों और हिमालय के बीच बसा एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। इस जगह का नाम सुनते ही लोगों के मन में सुंदर पेड़, हरे भरे जंगल, बर्फ से ढकी सड़कें, झील, नदियां और वादियों का दृश्य आने लगता है। सर्दियों के समय इस जगह की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। किसी भी मौसम में इस जगह को एक्सप्लोर किया जा सकता है। यहां के नजारे किसी जन्नत से कम नहीं हैं। अक्सर पर्यटक यहां के प्रसिद्ध जगहों जैसे मनाली, कुल्लू, शिमला, स्पीति वैली, डलहौजी, धर्मशाला आदि को घूमने का प्लान करते हैं। लेकिन इस राज्य में घूमने के लिए खूबसूरत गांव भी मौजूद हैं। शांति और सुकून के पल बिताने के लिए जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश में मौजूद हिक्किम एक ऐसा ही अद्भुत और सुंदर गांव है। जहां की हसीन वादियां आपके दिल और दिमाग दोनों को ताजगी से भर देगी। चिंता और परेशानियों का नाम भी आपके जेहन से दूर चला जाएगा। आइए, जानते हैं इस गांव की खासियत और आसपास मौजूद कुछ जगहों के बारे में जहां पर आप घूमने जा सकते हैं।

कहां पर हिमाचल का हिक्किम गांव

हिमाचल प्रदेश का शानदार हिक्किम गांव लाहौल और स्पीति जिले में स्थित है। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। हिमाचल के इस गांव में खूबसूरती का खजाना छुपा हुआ है। इस गांव की दूरी शिमला से करीब 420 किमी है। इसके अलावा मनाली से 195 किमी, काजी शहर से करीब 46 किमी दूर स्थित है। जहां पर आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

हिक्किम गांव में ऐसा क्या है खास

हिमाचल प्रदेश के इस हिक्किम गांव को देखने के बाद आप यहां बार बार आने का प्लान बनाएंगे। यह जगह किसी सपने से कम नहीं है। बर्फ से ढके हुए पहाड़, झील और झरने इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यह गांव समुद्र तल से करीब 14 हजार से भी ज्यादा फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। बता दें कि इस गांव में दुनिया का सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस है। जहां पर सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। यहां का नजारा किसी को भी मोहित कर सकता है।

यह गांव सैलानियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर आप इस खूबसूरत जगह पर शांति और सुकून के पल बिताने के लिए जा सकते हैं। यहां का शांत वातावरण पर्यटकों को खूब पसंद आता है। इसके अलावा आप यहां पर एडवेंचर एक्टिविटी का भी मजा ले सकते हैं। कई लोग यहां पर स्नो एक्टविटी का आनंद लेने भी आते हैं।

हिक्किम गांव घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मी माना जाता है। यहां पर अप्रैल से लेकर जुलाई तक मौसम बहुत ही सुहाना रहता है। वहीं जून और जुलाई में यहां का तापमान करीब 20-25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। अगर आप बर्फबारी देखने का प्लान कर रहे हैं, तो इस गांव को अक्टूबर से फरवरी के बीच में घूम सकते हैं। लेकिन मानसून के समय यहां पर आना अच्छा ऑप्शन नहीं होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com