हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल (सोर्स-सोशल मीडिया) 
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में उपचुनाव पर तेज हुई सियासत, सीएम सुक्खू के बयान पर राजीव बिंदल ने किया पलटवार

हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने रविवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर करारा हमला बोला। बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान अलोकतांत्रिक है।

अभिषेक सिंह

शिमला: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस के बीच शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्यसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव भी बीत चुके हैं। अब तीन सीटों पर उपचुनाव को लेकर रार मची हुई है। वहीं, बयानबाजियों का दौर भी लगातार जारी है। अब एक बार फिर बीजेपी अध्यक्ष ने सीएम सुक्खू पर बड़ा आरोप लगाया है।

हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने रविवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर करारा हमला बोला। बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान अलोकतांत्रिक है। इतना ही नहीं उन्होंने शब्दों और धार देते हुए कहा कि ये बयान हिमाचल प्रदेश को अराजकता की तरफ ले जाने वाला है।

सुक्खू के बयान पर किया पलटवार

राजीव बिंदल ने कहा कि बीजेपी के 9 विधायकों की सदस्यता समाप्त करने की बात कहना गैर लोकतांत्रिक है। कांग्रेस लोकतंत्र को हाईजैक करने की साजिश रच रही है, और उनकी यह साजिश साफ तौर पर नज़र आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि सुक्खू सरकार को भय सता रहा है कि उनकी सरकार जाने वाली है।

सरकार रच रही है साजिश: बिंदल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुक्खू सरकार को यह आभास हो चुका है कि उनके 6 विधायकों की सदस्यता जाने वाली है। यही वजह है कि सुक्खू सरकार गैरकानूनी तरीके से बीजेपी के 9 विधायकों की सदस्यता समाप्त करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि सुक्खू ऐसे हालात पैदा करने जा रहे हैं। जिससे हिमाचल प्रदेश अस्थिरता की तरफ बढ़ेगा।

उपचुनाव पर वार-पलटवार

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि बार-बार यह कहना कि उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी ने थोपे हैं, सरासर भ्रामक है। बिल्ली अब थैले से बाहर आ चुकी है साथ ही प्रदेश की जनता जान चुकी है कि यह उपचुनाव राज्य की सुक्खू सरकार ने जबरदस्ती जनता पर थोपे हैं।

क्या बोले थे सीएम सुक्खू

कांग्रेस नेता और प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के एक बयान के जवाव में कहा है कि उनको भाजपा के उन 9 विधायकों की चिंता करनी चाहिए, जिनके ख़िलाफ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के पास याचिका लंबित है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त