'झंडा फहराने गए सुखविंदर सुक्खू तो मानव बम से उड़ा देंगे', हिमाचल CM को जान से मारने की धमकी 
हिमाचल प्रदेश

'झंडा फहराने गए सुखविंदर सुक्खू तो मानव बम से उड़ा देंगे', हिमाचल CM को जान से मारने की धमकी

Sukhwinder Singh Sukhu News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गणतंत्र दिवस पर आत्मघाती हमले की धमकी मिली है। DC ऑफिस शिमला की आधिकारिक ई-मेल ID पर धमकी भेजी गई थी।

अर्पित शुक्ला

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गणतंत्र दिवस के मौके पर आत्मघाती हमले की धमकी मिली है। यह धमकी शिमला स्थित डीसी ऑफिस की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसमें कहा गया है कि अगर मुख्यमंत्री रिज मैदान में झंडा फहराने पहुंचते हैं, तो उन पर मानव बम से हमला किया जाएगा। धमकी को गंभीर मानते हुए थाना सदर शिमला में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 353(1)(b) और 152 के तहत कार्रवाई की गई है। ई-मेल पुलिस अधिकारियों के माध्यम से थाने तक पहुंचाई गई, जिसके बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई।

गुमनाम ई-मेल आईडी से भेजी गई धमकी

धमकी भरा यह मेल एक अज्ञात ई-मेल आईडी से भेजा गया है। साइबर सेल और तकनीकी विशेषज्ञ मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और लोकेशन का पता लगाने में जुटे हुए हैं। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि आधुनिक तकनीक के जरिए ई-मेल भेजने वाले की पहचान संभव है, चाहे उसने VPN या अन्य तकनीकी उपायों का ही इस्तेमाल क्यों न किया हो।

रिज मैदान में होगा राज्य स्तरीय समारोह

इस बार राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शिमला के रिज मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री तिरंगा फहराएंगे। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रिज मैदान शिमला का सबसे अहम और केंद्रीय स्थान है, जहां हर साल राष्ट्रीय पर्वों के कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी

धमकी के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा इंतजाम और मजबूत कर दिए हैं। रिज मैदान और आसपास के इलाकों में

  • अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती
  • बम निरोधक दस्ते (BDS) की मौजूदगी
  • CCTV निगरानी बढ़ाई गई
  • स्निफर डॉग्स से जांच
  • संदिग्ध लोगों की जांच
  • प्रवेश द्वारों पर सख्त चेकिंग की जा रही है।

झूठी सूचना फैलाने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि ई-मेल के जरिए डर और भ्रम फैलाने की कोशिश की गई हो सकती है। ऐसी गतिविधियां लोक शांति और देश की संप्रभुता के लिए खतरा मानी जाती हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत भी हो सकती है, लेकिन हर धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

इस तरह की ई-मेल धमकियां नई नहीं हैं। इससे पहले भी कई सरकारी इमारतों, स्कूलों, कॉलेजों, हवाई अड्डों और दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में फर्जी साबित हुईं। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां हर मामले की पूरी जांच करती हैं।

पुलिस ने आम लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें और सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त